विज्ञापन

Border 2 Box Office Collection Day 16:  तीसरे सैटर्डे पर बॉक्स ऑफिस पर रहा बॉर्डर 2 का राज, मर्दानी 3 नहीं कर पाई मुकाबला

Border 2 Box Office Collection Day 16: सनी देओल की बॉर्डर 2 का राज तीसरे शनिवार को भी बॉक्स ऑफिस पर रहा, जिसके आसपास मर्दानी 3 भी नजर नहीं आई. 

Border 2 Box Office Collection Day 16:  तीसरे सैटर्डे पर बॉक्स ऑफिस पर रहा बॉर्डर 2 का राज, मर्दानी 3 नहीं कर पाई मुकाबला
Border 2 Box Office Collection Day 16 बॉर्डर 2 का 16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Border 2 Box Office Collection Day 16: सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हो गई है. फिल्म ने भले ही ट्रेड एक्सपर्ट और मेकर्स की उम्मीद जितना कलेक्शन नहीं किया. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर भारत में 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई केवल 16 दिन में 400 करोड़ पार हो चुकी है.  वहीं तीसरे शनिवार को भी फिल्म ने मर्दानी 3, वध 2 और भाबीजी घर पर है जैसी नई फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

बॉर्डर 2 और मर्दानी 3 का कलेक्शन

सैकनिल्क के अनुसार, बॉर्डर 2 ने 16वें दिन यानी तीसरे शनिवार को 4.25 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया है, जिसके बाद आंकड़ा भारत में 301.5  करोड़ की ओर बढ़ चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 412 करोड़ पहुंच चुकी है. जबकि मर्दानी 3 की बात करें तो 9 दिनों में फिल्म का कलेक्शन 30.9 करोड़ हो पाया है और वर्ल्डवाइड कमाई 44.5 करोड़ ही पहुंची है. 

ये भी पढ़ें- ये रिश्ता क्या कहलाता है को वो एक्टर, जो बॉर्डर 2 में बना पाकिस्तानी कर्नल, सनी देओल के साथ की फाइट, CID में भी आया नजर

बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टीसीरीज के ऑफिशियल आंकड़ों की बात करें तो बॉर्डर 2 ने पहले हफ्ते 244.97 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद 8वें दिन 12.53 करोड़, 9वें दिन 20.17 करोड़, 10वें दिन 24.22 करोड़, 11वें दिन 6.52 करोड़, 12वें दिन 6.69 करोड़, 13वें दिन 4.88 करोड़, 14वें दिन 3.91 करोड़ की कमाई हासिल की है. 

बॉर्डर 2 की बात करें तो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म 1997 में आई वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म में सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी के अलावा मोना सिंह, आन्या सिंह, सोनम बाजवा और मेधा राणा अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 'बॉर्डर 2' तो झांकी है 2026 में सनी देओल की 3 फिल्म अभी बाकी हैं

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Border 2, Border 2 Box Office, Border 2 Collection, Border 2 Day 16 Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com