विज्ञापन
This Article is From Jul 30, 2019

जगन्नाथ मंदिर के भीतर पान, तंबाकू पर प्रतिबंध, उल्लंघन करनेवालों पर 500 रुपये का जुर्माना

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंदिर के द्वारों पर तैनात गार्ड श्रद्धालुओं तथा मंदिर के कर्मियों की तलाशी लेंगे ताकि वे प्रतिबंधित सामग्री परिसर के अंदर न ला सकें

जगन्नाथ मंदिर के भीतर पान, तंबाकू पर प्रतिबंध, उल्लंघन करनेवालों पर 500 रुपये का जुर्माना
जगन्नाथ मंदिर के भीतर पान, तंबाकू पर प्रतिबंध
भुवनेश्वर:

ओडिशा के पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के भीतर पान के पत्तों और तंबाकू पर 1 अगस्त से प्रतिबंध लग जाएगा. इस प्रतिबंध का उल्लंघन करनेवालों पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. मंदिर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

यह फैसला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) की एक बैठक के दौरान सोमवार को लिया गया. इसका मकसद 12वीं शताब्दी में बने इस मंदिर को साफ-सुथरा रखना है. 

सिर्फ क्यूट ही नहीं! कमाऊ भी है ये DOG, हर शूट से कमाता है 12 लाख, हॉलीवुड स्टार्स भी हैं दीवाने

एसजेटीए के मुख्य प्रशासक पी के महापात्र ने बताया, ‘‘ अगर कोई श्रद्धालु या मंदिर का कर्मचारी तंबाकू चबाते या पान खाते हुए मिलेंगे तो उनके मंदिर परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा और उन पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा.'' 

अब अमेरिका देखेगा 'रामायण', 30 पेटिंग्स में दिखाई जाएगी राम की ‘‘वीरता और साहस'' की कहानी

एसजेटीए मंदिर के आस-पास बोर्ड लगाएगा और इस नए नियम के संबंध में लोगों के बीच जागरूकता फैलाएगा.

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मंदिर के द्वारों पर तैनात गार्ड श्रद्धालुओं तथा मंदिर के कर्मियों की तलाशी लेंगे ताकि वे प्रतिबंधित सामग्री परिसर के अंदर न ला सकें.

इनपुट - भाषा

VIDEO: जगन्नाथ मंदिर को गंदा करने पर लगेगा जुर्माना...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tobacco, Paan Ban, Jagannath Temple, Tobacco Banned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com