Virgo Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. इस समय स्थान परिवर्तन पर विचार बन सकता है. विवाह के लिए सही प्रस्ताव चयन करने में दुविधा होने पर अंतर्मन की बात को सुनने का प्रयास करें. किसी भी कार्य में आ रहे विकल्पों से होने वाले फायदे और नुकसान की जानकारी ले सकते हैं. संतान की उच्च शिक्षा के लिए सही संस्थान के चयन में दुविधा हो सकती है. विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional: जिन कार्यों को पूरा करने में परेशानी अनुभव हो रही है. उन्हें कुछ समय के लिए स्थगित कर सकते हैं. पुराने और नए कार्यों को व्यवस्थित करें. कार्य स्थल पर आवश्यक रिकॉर्ड्स और फाइलों को संभाल कर रख सकते हैं. व्यवसाय में निजी जानकारी को शामिल न होने दे. व्यवसाय विस्तार को लेकर कुछ अच्छी योजनाओं पर विचार कर सकते हैं. नए अनुबंधों पर सहमति से पूर्व में उनमें शाामिल शर्तों और आर्थिक बातों को अच्छे से पढ़े और समझे. अनुकूल होने पर ही सहमति देना बेहतर रहेगा.
स्वास्थ्य/Health: ज्यादा मीठे और तले भुने खानपान से परहेज करें. इससे मधुमेह होने की आशंकाा हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance: व्यवसाय में आ रहीआर्थिक स्थितियों को समझे और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अच्छी योजनाएं बनाएं.
रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंध के भविष्य को लेकर बातचीत हो सकती है. लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते में करियर और प्रेम के बीच संतुलन बना सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं