Gemini Tarot Card Horoscope 28 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: पूर्व से से चल आ रहे प्रयास पूरे हो सकते है. यात्रा, पढ़ाई या इंटरनेशनल संपर्क से जुड़े महत्वपूर्ण हो सकते हैं.अपने कलात्मक शौक को मंच पर पेश करने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है.परिवार के किसी सदस्य से पैसों को लेकर अनबन हो सकती है.उसकी फिजूलखर्ची और गलत गतिविधियों के कारण उसके खर्चों को सीमित कर सकते है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में चुनौतियां रहेंगी. इस समय कार्य करने के तरीकों पर दोबारा विचार करना होगा.पुराने प्रोजेक्ट को सहमति मिलने की संभावना नजर आ रही है. किसी योजना में नई भूमिका को लेकर बातचीत आगे बढ़ेगी. अपनी उपलब्धियों को व्यवस्थित तरीके से सामने रखें. नौकरी में पदोन्नति के बाद उच्च पद की योग्यता आप में है.इस बात को उच्च अधिकारियों के सामने प्रदर्शित कर सकते हैं. अपने कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता रखें. किसी प्रभावशाली व्यक्ति की समस्या का समाधान कर सकते हैं.
स्वास्थ्य/Health
स्वास्थ्य बिगड़ने पर चिकित्सक के परामर्शानुसार खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
परिवार के सदस्यों की फिजूल खर्च को सीमित करें. धन कमाने के नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
किसी की जरूरत से ज्यादा मदद ना करें.इससे वह आपके ऊपर निर्भर हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं