विज्ञापन

Virgo Tarot Card Rashifal: अधूरे कार्य होंगे पूरे, करियर में मिल सकता है नया अवसर

Virgo Tarot Card Horoscope 21 September: Wheel of Fortune की ऊर्जा अचानक से स्थितियों में जादुई परिवर्तन से उत्साहित,पूर्व की कठिन परिस्थितियों से राहत और समस्याओं के समाधान प्राप्त होने की स्थिति निर्मित निर्मित होने की बात लेकर आ सकती है .आईए जानते हैं, कन्या राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Virgo Tarot Card Rashifal: अधूरे कार्य होंगे पूरे, करियर में मिल सकता है नया अवसर
Virgo Aaj Ka Rashifal 21 September 2026 | Kanya Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Virgo Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: समय अनुकूल है भाग्य और परिस्थिति आपका साथ देंगे जीवनसाथी के साथ रिश्ते में आई कड़वाहट को समाप्त करने का प्रयास कर सकते हैं.परिजनों,करीबी संबंधियों और मित्रों के साथ रिश्तों में मधुरता लाएं.छोटी-छोटी महत्वाकांक्षाओं के पूरा होने से मन में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा.संतान सुख की प्राप्ति की प्रबल संभावना नजर आ रही है.अभी तक जिन कार्यों में उचित सफलता प्राप्त नहीं हो पा रही थी. उन कार्यों में भी परिवर्तन नजर आएगा. ऐसा महसूस कर सकते हैं ,कि ईश्वर आपको सुख और समृद्धि का आशीर्वाद दे रहे हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

रुके हुए अधूरे कार्यों में गति आई नजर आएगी नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. व्यवसाय में लाभदायक अनुबंधों की प्राप्ति की संभावना बन रही है. इन अनुबंधों पर हस्ताक्षर से पूर्व उनकी शर्तों और आवश्यक बातों को सोच समझ ले. कार्य स्थल पर व्यवहार कुशलता और मेहनत की सराहना हो सकती है. इस समय स्वयं को भाग्यशाली व्यक्ति समझ सकते हैं. सफलता के नशे में अहंकारी ना हो जाए, इस बात का ख्याल रखें. स्थिति बदलने में ज्यादा समय नहीं लगता है.

स्वास्थ्य/Health

स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करते समय बीच में थोड़ा ब्रेक देकर आंखों को आराम दे.आंखों में जलन होने पर ठंडे पानी के छींटें राहत देंगे.

आर्थिक स्थिति/Finance

दिया गया उधर ब्याज सहित वापस मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. अच्छी योजना में पैसे का निवेश कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

कुछ ऐसे रिश्तों के बीच की दूरियां समाप्त हो सकती हैं. जिन में सुधार लाने की कोशिश ना कामयाब हो चुकी है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kanya Rashifal, Virgo Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com