Taurus Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: दिनचर्या के मुताबिक कार्य पूरे होने से मन को राहत मिलेगी. कुछ लोग आपको व्यर्थ की परेशानी में फंसा सकते हैं. थोड़ा सजग रहे. परिवार के महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करें. धार्मिक गतिविधियों के लिए थोड़ा समय निकले. गुस्से और तनाव के कारण विचारों में नकारात्मकता आ सकती है. किसी की सलाह को बिना सोचे समझे अमल में ना ले. जो चीज आपके लिए गलत हो, वह सामने वाले के लिए सही हो सकती है. इस बात को समझने का प्रयास करें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में अति भावुकता से बचें.निर्णय को लेते समय व्यावहारिकता रखें. किसी नए कार्य की शुरुआत थोड़ी चुनौती ला सकती है.सूझबूझ और समझदारी से इस परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं. इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कार्य में फिलहाल ज्यादा पैसा ना लगाएं .पहले रुका हुआ पैसा वापस आने दे. किसी नए प्रोजेक्ट पर काबिलियत दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है. एक बेहतर टीम के साथ प्रोजेक्ट को सफल बनाने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
बड़ी मशीन जैसे किसी उपकरण में कार्य करते समय अपने हाथों की सुरक्षा का ध्यान रखें. दुर्घटना होने की संभावना हो सकती है.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी ऑर्डर के पूरा होने के बाद रुके हुई रकम वापस न मिलने से परेशान हो सकते हैं. पहले रुकी रकम प्राप्त करने का प्रयास करें.
रिश्ते/Relationship
जीवन में रिश्तों का महत्व बनाए रखें.लोगों के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का उपयोग न करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं