Cancer Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी अजनबी व्यक्ति के आने-जाने को नजरअंदाज ना करें. सामने वाले की मंशा जाने का प्रयास करें. घर के कार्यों में छोटी-छोटी मदद कर सहयोग कर सकते हैं.लंबे समय से कुछ निजी कार्यों को टालते आए हैं. इससे कार्यों का महत्व कम हो सकता है. किसी से भी सोच समझ कर मजाक करें. किसी की भावना को आहत न करें.अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन जीवन के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ते समय सहायक रहेगा. परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की बातों को अनसुना ना करें.
व्यावसायिक/ Professional
किसी ऐसे कार्य या प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं. जो आपकी वास्तविक रुचि पर आधारित हो.इस समय कार्यों में संपूर्ण समर्पण नजर आएगा.काउंसलिंग, कला और क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े लोगों के कार्यों में बढ़ोतरी हो सकती है .सही अवसर प्राप्त कर जीवन में अच्छी उन्नति प्राप्त करेंगे.नौकरी बदलने की सोच रखने वाले लोगों को पूरे प्रयासों में तेजी लाने की आवश्यकता है.अपने संपर्कों से नौकरी के विषय में बातचीत कर सकते है. अपने व्यवहार और व्यक्तित्व में निखार लाने का प्रयास करेंगे.
स्वास्थ्य/Health
खानपान और दिनचर्या को नियमित करें. हल्का और पौष्टिक भोजन ले.ज्यादा मीठा और तला-भुना खाने से बचे.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी मित्र की मदद उसके व्यवसाय में हिसाब किताब बेहतर करने में कर सकते हैं.व्यर्थ के खर्चों को नियंत्रित करें .
रिश्ते/Relationship
जरूरतमंद लोगों की मदद कर सुकून महसूस करेंगे. आवश्यकता से अधिक किसी की मदद करना, उसे आपके ऊपर निर्भर बन सकता है. इस बात का ध्यान रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं