Leo Tarot Card Horoscope 19 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: किसी अधूरी इच्छा के पूरी होने की संभावना है. निजी रिश्तों में स्पष्टता आएगी. किसी बात को लेकर बनी हुई भ्रम की स्थिति समाप्त हो सकती है. विवाह के लिए मनचाहे जीवनसाथी की तलाश दुविधा में डाल सकती है. सही निर्णय लेने में परेशान हो सकते हैं. परिवार के वयोवृद्ध व्यक्ति के साथ अपनी परेशानी साझा कर सही समाधान प्राप्त करने का प्रयास करेंगे.
व्यावसायिक/ Professional
व्यवसाय में कई आर्डर प्राप्त होने के कारण दुविधा में पड़ सकते हैं.इस समय सही अवसर का चयन करना आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा. लालच या लुभावनी बातों में आकर गलत निर्णय न लें. सभी पक्षियों पर अच्छे से जांच पर डाल के बाद ही सही निर्णय लें. लालच में आकर कोई गैर कानूनी कार्य न करें. किसी भी गलत बात का समर्थन करने से आपकी छवि प्रभावित हो सकती है. सहयोगियों के साथ व्यवहार सामान्य रखें.
स्वास्थ्य/Health
आंखों को पर्याप्त आराम दे. सुबह के समय हल्के-फुल्के व्यायाम आपके स्वास्थ्य को बेहतर रखेंगे. बाहर के खानपान पर नियंत्रण रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance
आकर्षक वादों के चलते गलत योजना में धन निवेश ना करें.सोच समझ कर सही कदम उठाएं.
रिश्ते/Relationship
प्रिय को अपनी वास्तविक स्थिति बताएं. उसे भ्रम या झूठे वादों में न उलझाए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं