Virgo Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद और शुभकामनाएं आपके जीवन में सकारात्मकता बढ़ा सकती है.धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता से भाग ले सकते है.दूसरे की मदद करने में संकोच न करें. मित्र की आर्थिक मदद कर सकते हैं. किसी मुद्दे पर बातचीत करते समय सही शब्दों का चयन करें .बेकार की बातों में ध्यान देने की वजह अपने कार्य में एकाग्रता और सटीकता लाने का प्रयास करें. किसी की मदद करते समय अपनी क्षमता का ध्यान अवश्य रखें.आपकी उदारता एवं सरलता दूसरों के लिए फायदे का रास्ता ना बन जाए .इस बात का ध्यान रखें.
व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय में तेजी आने से व्यस्तता बढ़ने से जिसके कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ी अनबन हो सकती है. लोहे या मशीनरी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होने की उम्मीद बन रही है.किसी महत्वपूर्ण व्यावसायिक यात्रा होने की संभावना बन सकती है. किसी सहयोगी ईर्ष्या या राजनीति के चलते पदोन्नति के रुकने की स्थिति बन सकती है. इसलिए आसपास की गतिविधियों और अपने कार्य को लेकर सावधानी रखें.
स्वास्थ्य/Health:- कार्य की अधिकता और तनाव स्वास्थ्य को बिगाड़ सकते है. काम के दबाव में भोजन को ना छोड़े. पर्याप्त नींद लें और योगा करें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मदद करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें.किसी को बड़ी धनराशि बिना लिखा पढ़ी के उधार न दें.
रिश्ते/Relationship:- छोटी-छोटी बातों पर जरूर से ज्यादा नियंत्रण रखना रिश्ते में तनाव बढ़ा सकता है सामने वाले की बात सुनने की क्षमता रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं