विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: परिवार में हो सकता है विवाद, कामकाज में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां

Pisces Tarot Card Horoscope 16 September:- Seven of Pentacles की ऊर्जा Steven जीवन में संतुष्टि के चलते विचारों में नकारात्मकता, नए कार्यों की शुरुआत से अभी दूरी और किसी की गलत बात के समर्थन से दूर रहने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: परिवार में हो सकता है विवाद, कामकाज में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां
Pisces Tarot Card Horoscope
NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी व्यक्ति की तीखी बातों से परेशान हो सकते हैं. सामने वाले की बात-बात पर ताना मारने की आदत क्रोध को बढ़ा सकती है.पारिवारिक स्थिति को शांत बनाए रखने के लिए  क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें.इस समय परिवार में किसी बड़े विषय पर चर्चा हो सकती है. इस चर्चा के दौरान सभी सदस्यों की राय शामिल कर सकते हैं. बच्चों को परिवारिक लड़ाई झगड़ों से दूर रखें. पड़ोसी के साथ किसी छोटे से मुद्दे पर मतभेद होने से परेशानी अनुभव करेंगे. समय सामने वाले के साथ विवाद खत्म करने का प्रयास कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्य क्षेत्र में किसी नए कार्य के सफल होने की संभावना  कम नजर आ रही है. इसलिए नए कार्य की जगह वर्तमान कार्य पर ध्यान दें.इस समय मेहनत ज्यादा और नतीजा कम वाली स्थिति निर्मित हो सकती है.इस स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें. किसी की बातों में गलत बात का समर्थन न करें. व्यवसाय में अतिरिक्त कार्य की वजह से तनाव भर सकता है. अपनी जिम्मेदारियां अन्य सहयोगियों के साथ साझा कर तनाव को कम करने का प्रयास करें. मार्केटिंग, ऑनलाइन गतिविधियों और मीडिया से जुड़े कार्यों पर ध्यान दें.उसमें लाभ होने की स्थिति बन सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

भोजन के बीच ज्यादा लंबा अंतर न रखें.समय पर भोजन करें और पर्याप्त पानी पिए. दिनचर्या को व्यवस्थित करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसे के लेनदेन को सीमित रखें. अपनी क्षमता से अधिक किसी को उधार ना दें . 

रिश्ते/Relationship:

अविवाहित लोगों को बाहरी आकर्षण से ज्यादा व्यक्ति के व्यवहार को समझने का प्रयास करना चाहिए. इससे रिश्तों में ईमानदारी और मजबूती बनी रहेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pisces Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal, Aaj Ka Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com