विज्ञापन

Leo Tarot Card Rashifal: पुराने काम पूरे करने का मौका, करियर में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां

Leo Tarot Card Horoscope 16 September:- King of swords की ऊर्जा पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन में मुश्किल कार्यों को पूरा करने का प्रयास, पिता के मार्गदर्शन से परेशानियों से राहत और चीजों को व्यवस्थित कर सभी परिस्थितियों का सामना करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं सिंह राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Leo Tarot Card Rashifal: पुराने काम पूरे करने का मौका, करियर में बढ़ सकती हैं जिम्मेदारियां
Leo Tarot Card Horoscope
NDTV

Leo Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Singh Tarot Card Rashifal: पारिवारिक मामलों में कुछ ऐसे कार्य कर सकते हैं. जो अभी मुश्किल प्रतीत हो सकते है. इस समय कुछ पुरानी योजनाओं को पूरी करने  पर कार्य कर सकते है.परिवार के कुछ सदस्यों के साथ गतिविधियों पर नजर रख सकते है. पारिवारिक जीवन में हो रही हलचल को नजरअंदाज ना करें.किसी के व्यवहार में आ रहे बदलाव को अनदेखा न करें. 

व्यवसायिक/ Professional:- कार्यों को समय पर पूरा करें.बार-बार आ रही परेशानियों की वजह समझने की कोशिश करें. पूर्व में की गई गलतियों का दोहराव ना करें. व्यवसाय में आ रही दिक्कतों को पिता की मार्गदर्शन में हल करने का प्रयास कर सकते हैं. कार्य क्षेत्र में अपनी फाइलों और रिकॉर्ड्स को व्यवस्थित रखें.कार्यस्थल पर अधिकार बढ़ने के साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती है. अपने कार्यों को व्यवस्थित कर जिम्मेदारियों को अच्छे से पूरा कर सकते है.

स्वास्थ्य/Health:- लंबे समय तक एक मुद्रा में न बैठे. इससे जकड़न हो सकती है. हल्की स्ट्रेचिंग करते रहे. पर्याप्त पानी पिएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक स्थिति सामान्य है. खर्चों की प्राथमिकता तय करें.

रिश्ते/Relationship:- लंबे समय से बने रिश्ते को विवाह की सहमति प्राप्त हो सकती है. नए रिश्ते में तुरंत निर्णय न लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leo Aaj Ka Rashifal, Singh Rashifal Aaj, Tarot Card Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com