Cancer Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: ज़रा सा क्रोध बनते हुए कार्यों को बिगाड़ सकता है. कुछ समय आत्म चिंतन और अपने कार्यों के विश्लेषण में जरूर लगाए. इससे आगे के लिए परेशानियां कम होगी. विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में सजग रहने के लिए समय अनुकूल है. इस समय की गई मेहनत से अच्छे सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. जीवन साथी के व्यवहार में आ रहे बदलाव को लेकर ज्यादा चिंता ना करें.बदलाव हमेशा नकारात्मक नहीं होते हैं.इस बात पर विश्वास बनाए रखें.
व्यवसायिक/ Professional:- नौकरी में मनचाही योजना प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होने से मन उत्साहित रहेगा. होटल ,रेस्टोरेंट या कैफे से संबंधित लोगों को अपने कार्यों में नवीनता बनाए रखने की कोशिश नई पहचान बनाने में सहायक रहेगी.प्रतिस्पर्धा के इस दौर में स्वयं को साबित करने के लिए काफी मेहनत करना पड़ सकती है.कार्य की अधिकता के चलते कुछ निजी कार्यों को रोकना पड़ सकता है.जिन्हें आगे चलकर पूरा करना थोड़ा मुश्किल होगा.
स्वास्थ्य/Health:- पेट की कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं. इसकी मुख्य समस्या वक्त बेवक्त का खाना हो सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance:- आर्थिक मामलों में लापरवाही ना करें. उधार देते समय लिखित कार्यवाही आवश्यक है.
रिश्ते/Relationship:- व्यवसायिक मीटिंग में कई पुराने लोगों से हुई मुलाकात रोमांचित कर सकती है.इस समय एक नई ऊर्जा का संचार जीवन में महसूस हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं