Aries Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal:- किसी पुराने सपने को साकार करने का प्रयास कर सकते हैं.परिवार के सदस्यों को साथ धार्मिक स्थान की यात्रा की तैयारी करेंगे. जीवन में छोटे-छोटे बदलाव आ सकते हैं. इन बदलावों को लेकर नकारात्मक विचार मन में न लाएं. आने वाले बदलाव लाभदायक परिस्थिति बना सकते हैं. जो जीवन में आगे चलकर सफलता और आर्थिक लाभ लेकर आ सकती है. जीवनसाथी की समस्याओं को अनसुना न करें. छोटी-छोटी बातों पर सामने वाले की भावनाओं पर ठेस न पहुंचाएं. संतान में आ रहे बदलाव से थोड़े चिंतित हो सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional:- कार्य स्थल पर कुछ कार्यों में देरी होने से परेशानी हो सकती है.आ रही प्रतिकूल परिस्थितियों पर नियंत्रण करने का प्रयास करें. व्यवसाय में किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने की जल्दबाजी न करें.बिना पढ़े और समझे किसी भी कार्य को सहमति देना नुकसानदायक हो सकता है. थोड़ा समय लें और फिर फैसला सामने रखें. नौकरी में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है.मार्केटिंग से जुड़े कार्यों को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. बिना बाजार की स्थिति समझे बिना नए स्टार्टअप की शुरुआत न करें.
स्वास्थ्य/Health:- अच्छी दिनचर्या और संतुलित संतुलित खानपान से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हल्के फुल्के व्यायाम कर शरीर को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance:- पूर्व में किए गए धन निवेश से प्राप्त प्रतिफल आशानुकूल न होने से चिंतित हो सकते हैं. धन निवेश को फिलहाल स्थगित कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship:- प्रेम संबंध को परिजनों की स्वीकृति प्राप्त हो सकती है. सभी मित्रों के साथ विवाह की तैयारी शुरू कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं