Pisces Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: समय के अनुकूलता का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने की कोशिश करें. किसी महत्वपूर्ण कार्य में पैसा लगाने की सोच को पूरा कर सकते हैं.घर में सुख सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं.दुविधा की स्थिति होने पर किसी बड़े फैसले को टालना बेहतर रहेगा. बजट से ज्यादा खर्च तनाव दे सकता है. बेकार के कार्यों में समय खराब करने की बजाय पारिवारिक जीवन को व्यवस्थित करें.
व्यवसायिक/ Professional
संपत्ति से जुड़े व्यवसाय में अच्छी डील होने की संभावना बन रही है. आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार होता नजर आएगा. किसी सहयोगी के साथ हुआ विवाद परेशानी बढ़ा सकता है. व्यवसाय में प्रोडक्ट की गुणवत्ता पर ज्यादा ध्यान दें.स्टार्टअप से जुड़े लोगों को उपयोगी मार्गदर्शन या सहयोग मिल सकता है.छोटी उपलब्धियां आगे चलकर बड़ी सफलता का संकेत दे सकती है.
स्वास्थ्य/Health
नींद बेहतर करने के लिए रात में मोबाइल का प्रयोग कम करें. आंखों में सूखापन हो, तो स्क्रीन से बीच में भी विराम ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
भविष्य की बचत योजनाओं पर गंभीरता से विचार कर सकते हैं.अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship
प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. पुराने मतभेदों के बाद रिश्तो में मधुरता लौट सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं