विज्ञापन

Capricorn Tarot Card Rashifal: नौकरी में मिल सकते हैं नए अवसर, आर्थिक स्थिति हो सकती है अच्छी

Capricorn Tarot Card Horoscope 15 September:- किसी भी फैसले को लेने से पहले अच्छे से विचार करने की जरूरत,सही निर्णय लेकर लाभदायक अवसर का चयन और साझेदार के साथ नए संपर्क के साथ रिश्ते मजबूत करने के प्रयास की बात लेकर आ सकती है. चलिए जानते हैं,मकर राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Capricorn Tarot Card Rashifal: नौकरी में मिल सकते हैं नए अवसर, आर्थिक स्थिति हो सकती है अच्छी
मकर राशि का टैरो राशिफल
Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 15 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: नजदीकी रिश्तेदारों के साथ मिलकर धार्मिक आयोजन की तैयारी कर सकते हैं. विवाह के लिए खरीदारी में अच्छा खासा धन खर्च हो सकता है बच्चों का आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ाने के लिए उनके साथ मित्रव्रत व्यवहार करें. किसी भी फैसले को करने से पूर्व हर पहलू पर अच्छी तरह विचार करें.समय बर्बाद करने की जगह भविष्य के लिए विकल्पों पर विचार करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यस्थल पर ज्यादा समय अनुपस्थित ना रहे. कर्मचारियों की किसी गतिविधि के चलते नुकसान हो सकता है. नौकरी में नए अवसर मिल सकते है. सही निर्णय लेकर लाभदायक अवसर का चयन कर आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है. किसी भी तरह के बदलाव का फैसला लेने से पहले नफा और नुकसान पर अच्छी तरह विचार करें. साझेदार के साथ नए संपर्क के साथ रिश्ते मजबूत करेंगे. अच्छे ऑर्डर मिलने से व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती है. 

स्वास्थ्य/Health

योगा और ध्यान को दिनचर्या का हिस्सा बनाए.खांसी ,जुकाम और बुखार जैसी मौसमी परेशानियां से बचकर रहे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी जमीन या मकान का सौदा कर सकते हैं. संपत्ति  से संबंधित कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल करें. 

रिश्ते/Relationship

घर का माहौल अच्छा बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग ले सकते हैं. प्रेम संबंधों में किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tarot Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com