Gemini Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: इस समय अचानक से कुछ अप्रत्याशित घटनाएं सामने आ सकती है. इस स्थिति में खुद को संभालने का प्रयास करेंगे.बच्चों को लेकर लिए गए किसी फैसले के कारण तनाव हो सकता है. इस फैसले पर सभी लोगों की राय लेने का प्रयास करें. परिवार के मुखिया के स्वभाव में अचानक से काफी बदलाव आ सकता है. इस बदलाव से परिवार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है. इस समय सभी सदस्यों का विश्वास जीतने का प्रयास करें और परिवार के वातावरण में तनाव न आने दे.
व्यवसायिक/ Professional
नई अधिकारी के आने से अचानक से कुछ बड़े बदलाव कार्य क्षेत्र में महसूस होंगे. कुछ लोगों के विभाग परिवर्तन की संभावना नजर आ रही हैं. किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करते समय कुछ जरूरी बदलाव करने पड़ सकते हैं. जिसके चलते वरिष्ठ जनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं. इस समय पूरा ध्यान में कार्य को पूरा करने पर केंद्रित करें. व्यर्थ की बातों को अपने मन पर हावी न होने दे. जो कार्य आपकी समझ से बाहर हो,उसे करने में जल्दबाजी न दिखाएं.
स्वास्थ्य/Health
कुछ समय से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस कर रहे हैं. इस समस्या को लेकर लापरवाही ना करें. घरेलू उपचार की जगह चिकित्सक से परामर्श करना बेहतर रहेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance
किसी अनुभवी मित्र की मदद से शेयर्स में पैसा लगाने की रणनीति सीख सकते हैं. जल्द ही इसका उपयोग कर आर्थिक स्थिति को बेहतर करेंगे.
रिश्ते/Relationship
अविवाहित लोगों को नए रिश्ते जोड़ना में जल्दबाजी से बचना चाहिए. पहले सामने वाले को समझने का प्रयास करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं