विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: जगह बदलने से अच्छे बदलाव, प्रेजेंटेशन में सही शब्द चुनने की जरूरत

Taurus Tarot Card Horoscope 14 October: Eight of cups की ऊर्जा स्थान परिवर्तन से जीवन में अच्छे बदलाव की संभावना, व्यवहारिक सोच से कार्यों को आसान बनाने का प्रयास एवं मानसिक सक्रियता और निर्णय शक्ति को मजबूत बनाने की कोशिश की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: जगह बदलने से अच्छे बदलाव, प्रेजेंटेशन में सही शब्द चुनने की जरूरत
Taurus Aaj Ka Rashifal 14 October 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: हमेशा अतीत की बातों को लेकर परिजनों से कलह न करें. जो बीत चुका है, उसे वापस लाना संभव नहीं है. इस बात को समझने की कोशिश करें. छोटी-छोटी बातों पर लड़ने की आदत दूसरों को परेशान कर सकती है. अतीत की  बातों और गलतियों से सबक लेकर मैं सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं. अपने विचारों में बढ़ती नकारात्मकता को कम करने का प्रयास करें.नए मकान की सोच बन सकती है. नए स्थान पर बदलाव के साथ जीवन में अच्छे परिवर्तन आने की उम्मीद नजर आएगी. 

व्यवसायिक/ Professional

आपकी व्यावहारिक सोच कार्यों को पूरा करने में आसान बनाएगी. किसी महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन में अपने शब्दों को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करें. शब्दों का चयन सोच समझकर करें. मानसिक सक्रियता और निर्णय शक्ति को मजबूत करने का प्रयास करें. पूर्व में हुए आर्थिक नुकसान को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं. इस समय लोन लेने या किसी से उधार लेने से बचें.कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां को व्यवस्थित रूप से पूरा करने का प्रयास करे.कार्यों को पूरा करते समय वरिष्ठ लोगों की सलाह कार्यों को बेहतर बनाएगी. 

स्वास्थ्य/Health

पैरों में दर्द के कारण कमर में भी परेशान  होती महसूस करेंगे. इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय में पैसे को लगाते समय उससे संबंधित लाभ की जानकारी अवश्य लें.जोखिम भरे कार्यों में पैसा ना लगाएं. 

रिश्ते/Relationship

प्रिय को समय ना दे पाने के कारण नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है. कोई अच्छा सा उपहार देकर मनाने का प्रयास करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com