Sagittarius Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: जीवन में आगे बढ़ाने के प्रयासों में अपेक्षित सफलता न मिलने से विचलित हो सकते है. कुछ कार्यों को बार-बार करने के बाद भी उन्हें व्यवस्थित करने में समस्या आ सकती है. अपनी सोच में मजबूती लाने का प्रयास करें. दिनचर्या को व्यवस्थित कर कार्यों को बेहतर बनाने की कोशिश की जा सकती है. इस समय अपनी रुचियां को फिर से जागृत करने पर विचार करेंगे. स्वयं के लिए समय निकालें.कार्य के अधिकता के चलते जीवन काफी उथल-पुथल भरा महसूस होगा. धन कमाने के नए विकल्पों पर विचार करेंगे.सभी के बारे में जानकारी एकत्र करने की कोशिश कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यों को लेकर परेशानी होगी. किसी कार्य के विलंब से होने के कारण उच्च अधिकारी की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती है. अपने पद का दुरुपयोग ना करें.अपने नीचे कार्य करने वाले कर्मचारियों से नम्र भाषा का उपयोग करें. व्यर्थ में या गुस्से में आकर गलत शब्दों का उपयोग अपनी भाषा में ना करें. किसी को दी गई इज्जत,दुगुने मान सम्मान के रूप में आपके सामने आएगी इस बात का ध्यान रखने का प्रयास करें.
स्वास्थ्य/Health
पेट में ऐंठन और जलन के कारण पीठ में दर्द बढ़ता हुआ महसूस करेंगे. पेट के लिए घरेलू उपचार ले सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
सजावट के लिए कुछ ऐसी चीजों के खरीदारी कर सकते हैं, जिनका अभी कोई उपयोग नहीं है.
रिश्ते/Relationship
परिवार की बड़ी बुजुर्ग महिला की मदद से अच्छे विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं