Virgo Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: किसी व्यक्ति से मुलाकात होने पर सामने वाले को लेकर आकर्षित हो सकते है. अपनी किसी पुरानी आदत पर बदलाव लाए. घर की व्यवस्था को लेकर अनचाहे काम परेशान कर सकते हैं.परिवार की महिलाओं की परेशानी दूर करने का प्रयास करेंगे.घर की महिलाओं की सुख सुविधा के लिए कुछ अच्छे उपकरण खरीदे जा सकते हैं. किसी बात को लेकर बच्चे अपनी जिद पर कर सकते हैं. उस बात को समझे बिना किसी की जरूरत पूरा न करें.घर को व्यवस्थित करने के लिए बाहरी लोगों की मदद ली जा सकती है.
व्यवसायिक/ Professional
यदि किसी कार्य को लेकर भ्रम की स्थिति हो रही है. तो उस कार्य से संबंधित सभी बातें एवं शर्तों को ध्यान से पढ़ें. किसी नए क्लाइंट का व्यवहार आपकी सोच से अलग हो सकता है.इस स्थिति में सामने वाले के बारे में थोड़ा सोच विचार कर सकते है. किसी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से अपने मन में आ रहे संदेह की पुष्टि अवश्य करें. पूर्व के कार्य को समय पर पूरा करें.कार्य कार्य में बार-बार रुकावट आ रही है,तो उस कार्य का अवलोकन कर आगे बढ़े. संभव है, कि आपकी ही किसी गलती के कारण बार-बार रुकावट की स्थिति बन रही हो.इन गलतियों को सबक की तरह हमेशा याद रखें.
स्वास्थ्य/Health
गले में काफी समय से खराश और दर्द की समस्या बनी हुई है. चिकित्सक से सही पर अवश्य इलाज ले. घरेलू उपचार एक स्थिति तक ही कार्य करते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
मित्रों के साथ किसी पुराने व्यवसाय के नवीनीकरण पर पैसा खर्च कर सकते हैं. इस व्यवसाय को सभी मित्रों के साथ आगे बढ़ाएंगे.
रिश्ते/Relationship
यदि रिश्ते में निजी सीमाएं साफ रखते हैं, तो गलतफहमियां होने की संभावना कम रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं