विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: कानूनी मामलों में सफलता, राजनीति में प्रवेश की संभावना

Libra Tarot Card Horoscope 12 October: Justice की ऊर्जा गलत कार्यों में धन निवेश करने से बचाव, सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती सक्रियता से लाभ और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक खरीदारी की बात से कर सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: कानूनी मामलों में सफलता, राजनीति में प्रवेश की संभावना
Libra Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: कानूनी मामले में सफलता प्राप्ति से राहत मिल सकती हैं. परिवार के हित में कुछ नए लोगों से मित्रता कर सकते हैं. सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता राजनीति में प्रवेश की इच्छा पूरी कर सकती है. इस बात की उम्मीद बनी हुई है. किसी सदस्य के गलत लोगों से मेल मुलाकात से चिंतित हो सकते हैं.सामने वाले से बातचीत करने में असुविधा महसूस करेंगे. इस स्थिति में परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति की मदद ले सकते हैं. यदि किसी कार्य को लेकर अनिश्चित बनी हुई है ,तो उस कार्य को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर रहेगा.

व्यवसायिक/ Professional

अधिक व्यवहारिकता के चलते लोगों से कट सकते हैं. इस समय कुछ नए कार्यों की जानकारी लेने की कोशिश करेंगे.किसी गलती को छुपाने की जगह उस गलती को सामने वाले के सामने उजागर करें. इससे आगे कार्यों में गलती होने की संभावना कम रहेगी. छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरे पर आरोप न लगाएं. रखा है बिना बातों की सच्चाई जाने गलत व्यवहार करना लोगों को परेशान कर सकता है. कार्य क्षेत्र में रंग रूप और जाति के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव ना करें. सामने वाले की मेहनत को नजरअंदाज ना करें. 

स्वास्थ्य/Health

आंखों की परेशानियां ज्यादा स्क्रीन के उपयोग से बढ़ सकती है. स्क्रीन टाइम कम करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय में हिसाब किताब में गड़बड़ी होने पर सभी पुराने दस्तावेजों की जांच की जा सकती है. उससे संबंधित व्यक्तियों से अलग से बातचीत कर सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

सभी की अपेक्षाओं को पूरा करने का बोझ अपने ऊपर ना ले.क्षमता से अधिक कार्य न करें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com