विज्ञापन

Aries Tarot Card Rashifal: कार्य सफल ना होने पर निराश ना हों, व्यवहार में नरमी रखने की जरूरत

Aries Tarot Card Horoscope 12 October: Four of pentacles की ऊर्जा क्षमता से अधिक लोन लेने से बचाव, कलात्मक, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी और परिवार के बड़े लोगों से सम्मान और छोटे लोगों से प्रेम से व्यक्तित्व में बदलाव की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मेष राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aries Tarot Card Rashifal: कार्य सफल ना होने पर निराश ना हों, व्यवहार में नरमी रखने की जरूरत
Aries Aaj Ka Rashifal 12 October 2026 | Mesh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aries Tarot Card Horoscope 12 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: व्यवहार में नरमी बनाए रखें. छोटी-छोटी बातों पर परेशान होने पर घर का माहौल बिगाड़ सकता है. माता-पिता या परिवार के बड़े बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बुरा व्यवहार ना करें. बड़े लोगों का सम्मान और छोटों से प्रेम आपके व्यक्तित्व को निखारने में मदद करेगा. जीवन साथी के साथ किसी  बात को लेकर लंबी बहस हो सकती है.अभी इस बहस का कोई अंत नजर न आने से दोनों एक दूसरे से बातचीत बंद कर सकते हैं. कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रियता से भागीदारी में गुजरें. 

व्यवसायिक/ Professional

कुछ खास कामों को लेकर की गई कोशिश सफल न होने पर निराश न हो.सकारात्मकता और समझदारी से निर्णय लें. कार्य क्षेत्र में सभी लोगों की भावनाओं का सम्मान करें.  चाहे कलात्मक , सामाजिक या राजनीतिक गतिविधि, सभी में अपनी  सक्रिय भागीदारी दिखाएं. लोगों के साथ बिना बात के बहस न करें. पारिवारिक जीवन की बातों को किसी के साथ साझा न करें. अपनी कमजोरियों को सुधारें.

स्वास्थ्य/Health

ज्यादा काम से थकान और चिडचिडाहट हो सकती है. पर्याप्त आराम लें. इससे पाचन सम्बन्धी समस्याएं भी कम होंगी. 

आर्थिक स्थिति/Finance

व्यवसाय के नवीनीकरण के लिए बजट बना सकते है. अपनी क्षमता से अधिक खर्च न करें. 

रिश्ते/Relationship

युवा लोगों के साथ रिश्ते सुधारें. दाम्पत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों को तूल न दें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mesh Rashifal, Aries Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com