विज्ञापन

Libra Tarot Card Rashifal: अचानक बदलाव से बढ़ेगी चिंता, सहकर्मी से विवाद के बाद बदल सकता है विभाग

Libra Tarot Card Horoscope 10 October: Wheel of Fortune अचानक से आने वाले बदलावों से अचंभे के साथ जीवन में बढ़ती सकारात्मकता, नई नौकरी की प्राप्ति स्थान परिवर्तन के साथ और घर के नवीनीकरण की योजना थोड़े समय तक रोके रखने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, तुला राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों,आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Libra Tarot Card Rashifal: अचानक बदलाव से बढ़ेगी चिंता, सहकर्मी से विवाद के बाद बदल सकता है विभाग
Libra Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 | Tula Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Libra Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Tula Tarot Card Rashifal: अपने जीवन में अचानक से आने वाले परिवर्तनों से अचंभित हो सकते हैं.किसी नए व्यक्ति का आगमन पारिवारिक वातावरण में काफी बदलाव ला सकता है. इस समय घर के नवीनीकरण को लेकर बनाई गई योजना को कुछ समय के लिए रोका जा सकता है.स्थान परिवर्तन की संभावना बढ़ सकती है. ससुराल पक्ष से रिश्तो में आया तनाव से बाहर आने से राहत मिलेगी. किसी अजनबी का बार-बार परिवार में आगमन शंका में डाल सकता है. उसकी गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें. 

व्यवसायिक/ Professional

नौकरी प्राप्ति के साथ स्थान परिवर्तन की सूचना भी प्राप्त होने की संभावना बढ़ सकती है.नए स्थान पर खुद को साबित करने का दवाब हो सकता है.इस समय इन परिवर्तनों को स्वीकार कर परिस्थितियों से तालमेल बनाने का प्रयास करेंगे. किसी सहकर्मी के साथ विवाद के चलते उच्च अधिकारी से दूसरे विभाग में स्थानांतरण की बात कर सकते हैं.इस समय छोटे-छोटे बदलाव कर कार्यस्थल में अपने स्थान को व्यवस्थित कर सकते हैं. किसी फाइल के न मिलने पर उच्च अधिकारी की डांट खानी पड़ सकती है. अपने फाइलों और कागजों के साज संभाल स्वयं करें. 

स्वास्थ्य/Health

हाथों में तेज दर्द के चलते कुछ भी सामान उठाने में परेशानी महसूस कर सकते हैं. किसी अच्छे हड्डी रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी नई दुकान की शुरुआत के लिए लोन ले सकते हैं. लोन की किस्तें समय पर चुकाने उनकी कोशिश करें . 

रिश्ते/Relationship

पुराने मित्रों और पुराने लोगों के साथ संबंध बनाए रखें. समय-समय पर मुलाकात और बातचीत रिश्तो को जोड़े रखेगी.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Tula Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com