विज्ञापन

Taurus Tarot Card Rashifal: कारोबार में मुनाफे की उम्मीद, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान

Taurus Tarot Card Horoscope 10 October: The Star की ऊर्जा अपने कार्यों से संतुष्ट, व्यवसाय में अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होने की उम्मीद से राहत और राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भर्ती सक्रियता से नए लोगों से मुलाकात और सम्मान प्राप्ति की बात लेकर आ सकती है.आईए जानते हैं, वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Taurus Tarot Card Rashifal: कारोबार में मुनाफे की उम्मीद, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान
Taurus Aaj Ka Rashifal 10 October 2026 | Vrishabh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Taurus Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Vrishabh Tarot Card Rashifal: जल्द ही परिस्थितियों अनुकूल होती नजर आएंगी. अपने आत्मविश्वास और मनोबल को मजबूती से बनाए रखें. अहंकार और जिद को व्यवहार से दूर रखें. परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालने का प्रयास करें. दूसरों की मदद से पहले अपने परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता दें. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में सम्मान बढ़ेगा.किसी भी ऐसे कार्य को ना करें,जिसके कारण परिवार को परेशानी हो. 

व्यावसायिक/ Professional

इस समय कारोबार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद नजर आ रही है. जल्द ही कुछ अच्छे ऑर्डर और अनुबंध मिल सकते हैं. इसलिए प्रयास में कमी ना आने दे. बिना किसी जानकारी के नए कार्य की शुरुआत ना करें. कुछ सरकारी कार्यों को लेकर यात्रा करना पड़ सकती है. अपने कार्यों को लेकर संतुष्ट रहेंगे. किसी की बातों में आकर अपने निर्णय में बदलाव न लाएं.पारिवारिक परेशानियों को कार्यों के बीच ना आने दे.किसी बड़ी संपत्ति की खरीद से पूर्व उसके सभी कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल अवश्य करें. 

स्वास्थ्य/Health

गले में लगातार तकलीफ को हल्के में ना ले. चिकित्सक को थायराइड की आशंका हो सकती है. जांच अवश्य करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पैसों का लेनदेन सोच समझकर करें. पुराने कर्जों को समय पर चुकाए.

रिश्ते/Relationship

ससुराल पक्ष में किसी कार्य को लेकर आप से राय ली जा सकती है.इस स्थिति में सोच समझ कर अपनी राय देने की कोशिश करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Vrishabh Rashifal, Taurus Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com