Cancer Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: संतान सुख प्राप्ति की उम्मीद नजर आ सकती है.लंबे समय से टलता आ रहा कोई निजी कार्य पूरा हो सकता है.अचानक से कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते है. घर की सजावट को लेकर किसी वास्तु एक्सपर्ट से बात कर सकते है. कठिन परिस्थिति में हिम्मत न हारें. किसी पुराने व्यवसाय को पुनः शुरू करने के लिए कुछ सरकारी अनुमति ले सकते है.संभव है,कि अनुमति प्राप्त करने में ऊपर से कुछ लेनदेन करना पड़ें.बातचीत में नकारात्मक बातों से बचे.
व्यवसायिक/ Professional
निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है.थोड़ा इंतजार कर सकते हैं. टैक्स संबंधी कागजों को व्यवस्थित करें.किसी विवादित संपत्ति के मामले में बिना जानकारी के लेनदेन पैसों को अटका सकता है.इस स्थिति में पैसों को वापस लेने के लिए काफी मेहनत करना पड़ती है.जल्द ही पदोन्नति की संभावना बन सकती है.इस समय सभी लोगों के कार्यों पर उच्च अधिकारियों की निगरानी रह सकती है. अपनी योग्यता और नेतृत्व क्षमता से सामने वाले लोगों को आकर्षित कर सकते है. कार्यस्थल पर किसी गैर कानूनी कार्य के चलते किसी पुराने सहयोगी पर कानूनी कारवाई हो सकती है.
स्वास्थ्य/Health
बहुत ठंडे और ज्यादा गर्म पदार्थों के सेवन से संवेदनशीलता बढ़ सकती है.पर्याप्त आराम करें और पर्याप्त पानी पिएं.
आर्थिक स्थिति/Finance
व्यवसाय में पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें.हिसाब किताब में गड़बड़ी होने पर स्वयं जांच करें.
रिश्ते/Relationship
व्यवसायिक कार्यों की व्यस्तता के बावजूद परिवार के साथ किसी आयोजन में शामिल हो सकते है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं