Gemini Tarot Card Horoscope 10 October 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: परिवार के खिलाफ जाकर प्रिय से विवाह कर सकते हैं. इस स्थिति में दोनों परिवारों की नाराजगी सहन करना पड़ेगी.नए जीवन की शुरुआत में काफी परेशानियों का सामना कर सकते हैं. इस समय हिम्मत ना हारे. आगे बढ़ाने के प्रयासों में थोड़ी मुश्किल आ सकती है. अपने ईश्वर और स्वयं पर भरोसा बनाए रखें. किसी भी कार्य को छोटा समझकर उसकी अवहेलना न करें. जरूरत पड़ने पर इसी छोटे कार्य से जीवन में नए बदलाव लाए जा सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
किसी नए की कार्य की शुरुआत असफल हो सकती है. असफलता से डरकर कदम पीछे कम ना .पुनः प्रयास करें. कई बार कार्यों को करते समय कुछ ऐसी स्थिति सामने आ सकती है. जिसके बारे में जानकारी प्राप्त करने में मुश्किल हो रही हो.ऐसी स्थिति में कार्य में आने वाले जोखिम को नजरअंदाज न करें. प्रतिकूल परिस्थितियों में अपना धैर्य और शांति बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health
अत्यधिक दवाओं का सेवन आपको अंदर से कमजोर कर सकता है. आयुर्वेदिक उपचार चिकित्सा को अपनाने पर विचार कर सकते है.
आर्थिक स्थिति/Finance
अचानक से किसी पुराने रुके पेमेंट की प्राप्ति बैंक में आपकी पूंजी को बढ़ा दे सकती है.
रिश्ते/Relationship
विवाहेत्तर संबंध परेशानी का कारण बन सकते है.इस समय भविष्य को लेकर सजग रहें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं