विज्ञापन

टंकी का पानी गर्म कैसे करें? आज ही अपना लें ये 4 तरीके, नहाने के लिए हो जाएगा नॉर्मल

आज हम आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पानी की टंकी से नहाने के लिए नॉर्मल पानी पा सकते हैं. आइए जानते हैं...

टंकी का पानी गर्म कैसे करें? आज ही अपना लें ये 4 तरीके, नहाने के लिए हो जाएगा नॉर्मल
पानी की टंकी का पानी कैसे गर्म रखें?
Photo Credit: NDTV

Tanki Ka Pani Kaise Garam Karein: दीवाली के त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और मौसम में भी बदलाव देखने को मिलने लगा है. अब शाम में जल्दी अंधेरा हो जाता है और तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में कई लोग आजकल नहाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करने लगे हैं. लेकिन टंकी खोलते ही ठंडा पानी आता है जिससे नहाना थोड़ा मुश्किल लगता है. वहीं, गीजर या इलेक्‍ट्र‍िक रॉड जेब पर थोड़े महंगे लगते हैं. ऐसे में आप कुछ हैक्स अपनाकर छत पर लगी टंकी में पानी को गर्म रख सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप पानी की टंंकी से नहाने के लिए नॉर्मल पानी पा सकते हैं. आइए जानते हैं...

1. थर्माकोल शीट

छत पर लगी टंकी में पानी को गर्म रखने के लिए आप थर्माकोल शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं. दरअसल, ये इंसुलेटर की तरह काम करता है जिससे पानी की गर्मी बाहर नहीं आती है. इससे पानी ज्यादा ठंडा महसूस नहीं होगा और नहाने के लिए परफेक्ट रहेगा.

2. बबल रैप

बबल रैप भी पानी की टंकी के पानी को गर्म रखने के लिए मदद कर सकते हैं. इससे भी पानी की गर्मी बााहर नहीं निकलती है और बाहर की हवा पानी को ठंडा नहीं करती है. इससे भी पानी का तापमान नहाने के लिए बेस्ट हो सकता है.

3. पाइपलाइन को कवर करें

पानी को गर्म बनाए रखने के लिए आपको पाइपलाइन को भी कवर करने की जरूरत होगी. इसके लिए आाप ओपन पाइपलाइन को भी इंसुलेशन कवर से ढकें. इसके अलावा आप किसी पुराने कपड़े का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

4. सोलर वॉटर हीटर

आप पानी को गर्म बनाए रखने के लिए सोलर वॉटर हीटर की भी मदद ले सकते हैं. इसके लिए आप छत पर पानी की टंकी को सोलर वॉटर हीटर से जोड़ें. इससे बिजली का बिल भी कम होगा और पानी भी गर्म रहेगा. हालांकि, इस्टॉलेशन में आपको थोड़ा खर्चा करना पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Old Dupatta DIY Hacks: फेंकिए मत पुराने दुपट्टे! मिनटों में बना लें घर के लिए बना लें ये 3 शानदार चीजें

यह भी पढ़ें: डैंड्रफ और हेयरफॉल से हो गए हैं परेशान? घर पर बनाकर लगाएं कड़ी पत्ते का ये हर्बल तेल, सिल्की हो जाएंगे बाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Tips And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com