विज्ञापन

रोज सुबह नीम के पानी से मुंह धोने से क्या होता है? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया

मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट नीरू सहरावत रोज सुबह नीम के पानी से मुंह धोने की सलाह देती हैं. आइए जानते हैं ऐसा करने से क्या होता है और नीम का पानी कैसे तैयार करें-

रोज सुबह नीम के पानी से मुंह धोने से क्या होता है? ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया
मुंह धोने के लिए नीम का पानी कैसे बनाएं?
(Photo Credit: Freepik)

नीम को स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. ऐसे में लोग अपनी स्किन का ख्याल रखने के लिए अलग-अलग तरीकों से नीम के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं. मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट नीरू सहरावत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने भी त्वचा के लिए नीम इस्तेमाल करने का एक ऐसा ही तरीका बताया है. एक्सपर्ट रोज सुबह नीम के पानी से मुंह धोने की सलाह देती हैं. आइए जानते हैं ऐसा करने से क्या होता है और नीम का पानी कैसे तैयार करें- 

मुंह धोने के लिए नीम का पानी कैसे बनाएं?

नीरू सहरावत कहती हैं, इसके लिए नीम के पत्तों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. अब, मुट्ठीभर पत्तों को एक गिलास पानी में डालकर रातभर के लिए फ्रिज में रख दें. ज्यादा बेहतर नतीजों के लिए आप इसमें तुलसी के पत्ते भी डाल सकते हैं. अगले दिन पानी को छान लें, इसके बाद सुबह के समय आप इस पानी से मुंह धो सकते हैं. 

एक्सपर्ट बताती हैं, नीम में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं, ऐसे में इस पानी से मुंह धोने से एक्ने-पिंपल की परेशानी कम हो सकती है. अगर आपको ज्यादा पिंपल निकलते हैं, तो आप रोज सुबह मुंह धोने के लिए इस पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

चेहरे के दाग-धब्बों के लिए लौंग और मुलेठी का पानी

एक्सपर्ट आगे कहती हैं, अगर आपकी स्किन पर पिग्मेंटेशन या एक्ने-पिंपल के निशान हैं, तो आप लौंग और मुलेठी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस पानी को बनाने के लिए एक साफ बर्तन में पानी लें. इसमें थोड़ी सी लौंग और मुलेठी डाल दें. पानी को रातभर के लिए ढ़ककर छोड़ दें. अगली सुबह आप इस पानी को छाननकर मुंह धोने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. बस ध्यान रखें कि ये पानी आपकी आंखों में न जाए. 

चेहरे पर निखार लाने के लिए मंजिष्ठा और गुलाब का पानी

इन सब से अलग एक्सपर्ट कहती हैं, अगर आप चाहते हैं कि आपका चेहरा साफ और तरोताजा दिखे, तो आप रोज सुबह मंजिष्ठा और गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार पानी से अपना मुंह धो सकते हैं. इसके लिए साफ पानी में थोड़ी सी मंजिष्ठा और गुलाब की पंखुड़ियां डालें. दोनों को रातभर पानी में भिगोकर रखें. सुबह पानी को अच्छी तरह छान लें. अब, इस पानी से आप चेहरा धो सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- नहाते हुए नमक का इस्तेमाल करती हैं जया बच्चन, स्किन एक्सपर्ट से जानें बॉडी पर नमक रगड़ने से क्या होता है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Beauty News, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com