Aries Tarot Card Horoscope 09 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: जमीन से जुड़े किसी विवाद को लेकर काफी परेशानी हो सकती है. कुछ परेशानियों के चलते परिवार के सदस्यों के बीच संतुलन बिगड़ सकता है.किसी पुराने मित्र से मुलाकात से जीवन में नए बदलाव ला सकते हैं. काफी समय बाद कार्य की प्रकृति में बदलाव पर विचार कर सकते है. नौकरी में बढ़ते तनाव के चलते व्यवसाय को शुरूआत पर विचार कर सकते है. कार्यों को टालमटोल की आदत में बदलाव लाएं. इससे अच्छे अवसर हाथ से निकाल सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य स्थल पर कार्यों की अधिकता रह सकती है. लेकिन आमदनी अपेक्षा अनुसार कम होगी.किसी प्रॉपर्टी या अनुबंध पर अंतिम निर्णय लेने से पूर्व सारे कागजों की अच्छे से जांच पड़ताल कर रहे हैं. इस समय अपने स्वास्थ्य को देखकर सजग रहे. ज्यादा आलस करने से कार्य से मन भटक सकता है. अपने विचारों पर नियंत्रण रखें. कार्य में व्यस्त रहने के कारण मन में नकारात्मक विचारों की कमी रहेगी.
स्वास्थ्य/Health
गले में खराश और सूजन के साथ बुखार भी हो सकता है. इस समय खट्टे और ठंडे भोज्य पदार्थों से परहेज करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
शेयर बाजार में निवेश अच्छे से सोच समझकर करे। बाद में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है.
रिश्ते/Relationship
पैसों को रिश्ते के बीच न आने दें।सही निर्णय लेकर परिवार के हित में कार्य करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं