विज्ञापन

कोहनी काली पड़ गई है? चमकाने के चक्कर में ये गलती न करें, जानें कैसे दूर करें कोहनी का कालापन?

How to Remove Darkness from Elbows and Knees: कोहनी का कालापन दूर करने के लिए सोशल मीडिया पर नींबू, सेंधा नमक, कॉफी, चावल के आटे और बेसन से स्क्रब का नुस्खा वायरल है. हालांकि, एक्सपर्ट्स ज्यादा रगड़ और नींबू के इस्तेमाल से बचने, मॉइश्चराइजर व सनस्क्रीन लगाने की सलाह देते हैं.

कोहनी काली पड़ गई है? चमकाने के चक्कर में ये गलती न करें, जानें कैसे दूर करें कोहनी का कालापन?
कोहनी का कालापन कैसे दूर करें
ndtv

पार्टी हो या घूमने का प्लान, हम कपड़ों से लेकर मेकअप तक हर चीज पर ध्यान देते हैं. लेकिन कई बार कोहनी और घुटनों का कालापन पूरा लुक बिगाड़ देता है. खासकर यात्रा के दौरान धूप, धूल और त्वचा के रूखेपन की वजह से यह हिस्सा और ज्यादा डार्क नजर आ सकता है. सोशल मीडिया पर कोहनी का कालापन कम करने के लिए गर्म पानी, नींबू, सेंधा नमक, कॉफी, चावल के आटे और बेसन से स्क्रब करने का नुस्खा वायरल है. दावा किया जाता है कि इससे जमा मैल निकल जाता है और त्वचा साफ दिखने लगती है. हालांकि, एक्सपर्ट्स के अनुसार त्वचा को जोर से रगड़ना या नींबू जैसी चीजें लगाना हर किसी के लिए सही नहीं होता है.

वायरल नुस्खे में क्या करने की बात कही गई?

वायरल वीडियो में पहले गुनगुने पानी में आधा नींबू और करीब एक चम्मच सेंधा नमक मिलाने की सलाह दी गई है. इसमें कपड़ा भिगोकर कोहनी पर करीब 30 सेकंड तक हल्की सिकाई करने के बारे में बताया गया. इसके बाद कॉफी पाउडर, चावल का आटा, बेसन और शहद मिलाकर स्क्रब तैयार किया जाता है. इसे कोहनी पर करीब पांच मिनट तक हल्के हाथ से लगाने और फिर कुछ देर बाद साफ करने का तरीका बताया गया है.

ये है असरदार घरेलू उपाय

  • नींबू और शहद
  • दही और हल्दी
  • नारियल तेल और चीनी
  • आलू का रस

ज्यादा रगड़ने से बचें

एक्सपर्ट के मुताबिक कोहनी की त्वचा पर घर्षण, सूखापन और बार-बार रगड़ने से कालापन बढ़ भी सकता है. इसलिए स्क्रब करते समय त्वचा को जोर से रगड़नाा सही नहीं है. अगर त्वचा पर कट, जलन, खुजली या पहले से कोई समस्या है तो ऐसे स्क्रब से बचना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- क्या आप भी बाल धोते समय करते हैं ये गलती? स्टडी से जानिए कब धोने चाहिए बाल और कैसा कंघा करें इस्तेमाल

नींबू हर त्वचा के लिए नहीं

उन्होंने बताया कि नींबू में मौजूद एसिडिक तत्व संवेदनशील त्वचा पर जलन पैदा करर सकते हैं. धूप के संपर्क में आने पर कुछ लोगों में इससे त्वचा की परेशानी बढ़ सकती है. इसी तरह सेंधा नमक या कॉफी के मोटे कणों से बना स्क्रब भी बहुत संवेदनशील त्वचा के लिए परेशान करने वाला हो सकतााहै.

ट्रैवल के दौरान ऐसे रखें कोहनी का ख्याल

अगर सफर के दौरान कोहनी रूखी या काली दिखती है तो सबसे जरूरी है कि त्वचा को मॉइश्चराइज रखा जाए. नहाने के बाद अच्छी मॉइश्चराइजर क्रीम लगाएं और जरूरत के मुताबिक दोबारा इस्तेमाल करें. बाहर ज्यादा समय बिताने पर खुले हिस्सों पर सनस्क्रीन लगानाा भी जरूरी है. अगर कालापन लगातार बढ़ रहा है, खुजली या मोटी परत बन रही है तो घरेलू नुस्खे आजमाने के बजाय त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतरर है.

ये भी पढ़ें- Mehndi Designs: नवरात्रि और गरबा नाइट्स के लिए बेस्ट मेहंदी डिजाइन्स, हाथों की खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Remove Elbow Darkness, Kohni, Kohni Ka Kalapan, Kohni Aur Ghutne Ko Kaise Saag Kare, Kohni Ka Kalapan Kaise Door Kare
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com