Surya Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपनी चाल परिवर्तन करता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. किसी के लिए प्रभाव शुभ होता है, तो किसी को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष गणना के अनुसार ग्रहों के राजा यानी सूर्यदेव इस महीने में तीन बार नक्षत्र बदलेंगे. वहीं, पहला परिवर्तन आज यानी 5 मार्च को है और सूर्यदेव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसका प्रभाव 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे इन राशि के लोगों का गोल्डन पीरियड शुरू हो सकता है, साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिल सकता है. आइए जानते हैं इन तीन राशियों के बारे में...
यह भी पढ़ें: Chaitra Maas 2026: होली के साथ आज से शुरू हुआ चैत्र महीना, जान लीजिए इस माह के सभी प्रमुख व्रत-त्योहार की लिस्ट
1. मेष राशि

सूर्यदेव का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे बिजनेस में लाभ हो सकता है. आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत हो सकती है. इस समय आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है. इसके अलावा आपको अपना अटका हुआ धन भी वापिस मिल सकता है. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी.
2. सिंह राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि के लोगों को खूब फायदा हो सकता है. अगर बीते समय से आपकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही है, तो अब पहले से हालत बेहतर हो सकती है. आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी. करियर के लिए समय अच्छा है. धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं, पुराने बकाये भी वापस मिलने की उम्मीद बन सकती है और नई आय‑स्रोतों की शुरुआत भी संभव है.
3. धनु राशि

सूर्यदेव का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में परिवर्तन धनु राशि के लोगों के लिए भी फलदायी माना जा रहा है. अगर आप किसी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको कहीं से जॉब ऑफर आ सकता है. निवेश के मामले में समय अच्छा रहने वाला है, भविष्य में आपको मुनाफा प्राप्त हो सकता है. प्रतियौगिक परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता प्राप्त हो सकती है. अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं