विज्ञापन

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, लेकिन बाकी 8 को रहना होगा सावधान, जानें क्यों?

Horoscope Solar Eclipse Rashifal 2026: आज फाल्गुन अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण कुछ ही घंटों में लगने जा रहा है. कुंभ राशि में लगने वाला यह सूर्य ग्रहण किस राशि की किस्मत को संवारने और किस राशि के जीवन में संकट पैदा करने का काम करेगा, जानने के लिए पढ़ें ये लेख. 

Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, लेकिन बाकी 8 को रहना होगा सावधान, जानें क्यों?
Surya Grahan 2026: सूर्य ग्रहण का 12 राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव?
NDTV

Surya Grahan 2026 impact on 12 zodiac sign: आज फाल्गुन मास की अमावस्या पर साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. जाने-माने ज्योतिषाचार्य पं. कृष्ण गोपाल मिश्र के अनुसार यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो कि भारत के किसी भी हिस्से में नजर आएगा. चूंकि भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा इसलिए इसका सूतक भी यहां पर मान्य नहीं होगा लेकिन कुंभ राशि में लगने जा रहे इस सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा. आइए जानते हैं कि साल का पहला सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है और किन लोगों को सेहत से लेकर संबंध तक का विशेष ध्यान देना होगा. 

सूर्य ग्रहण 2026 का 12 राशियों पर प्रभाव : Surya Grahan 2026 Predictions for 12 Zodiac Sign

मेष 

मेष राशि वालों के लिए ग्रहण की दृष्टि से एकादश भाव में ग्रहण की स्थिति बन रही है जो थोड़ा सा अवरोध को उत्पन्न करता हैत्र लेकिन साथ में अच्छी बात यह है कि सूर्य का मंगल के नक्षत्र में होना और मंगल का दशम भाव में स्वयं अपने नक्षत्र में होने से आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी. अलबत्ता एकादशेष शनि का द्वादश में होना खर्च में वृद्धि करते हुए आपके तनाव को बढ़ा सकता है. ऐसे में मेष राशि के जातकों को देवगुरु बृहस्पति की आराधना करना, बृहस्पति के बीज मंत्र का जप करना काफी हितकर होगा, क्योंकि तृतीय भाव का बृहस्पति का नवम दृष्टि एक आदर्श भाव पर है.

Latest and Breaking News on NDTV

वृषभ

वृषभ राशि वालों के लिए पराक्रम भाव में ग्रहण की स्थिति कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का आभास कराता है, लेकिन पंचमेश बुध और लग्नेश शुक्र एक साथ पराक्रम भाव में होना, एक बड़ा राजयोग बनता है क्योंकि सार्वभौमिक रूप से सूर्य जो स्वयं पराक्रम का स्वामी है वह भी दशम भाव में मजबूत स्थिति पर है. साथ में नवम भाव में उच्च का मंगल आपके उत्साह को बनाए रखेगा. इसलिए आपका ग्रहण का यह समय अच्छा गुजरने वाला है. कोई अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं बस इस बात का ध्यान देने की भावनाओं में बह करके कोई निर्णय न ले .

मिथुन

मिथुन यह ग्रहण आपके लिए काफी अनुकूल दिखाई दे रहा है राशि में स्थित बृहस्पति और भाग्य स्थान पर बुध शुक्र और सूर्य की युति बड़े राजयोग का सूचक है. कुछ अच्छे संदेश आपको मिल सकते हैं. अष्टम का मंगल को देखते हुए आप अपने अग्रेशन पर थोड़ा सा कंट्रोल रखें. इस दौरान हल्की-फुल्की चोट लग सकती है, इस​लिए सावधान रहें. बाहर की चीजों को खाने-पीने से बचें क्योंकि बृहस्पति और मंगल का षडाष्टक योग कोई उदर विकार या छोटा-मोटा संक्रमण कर सकता है, इसलिए ग्रहण के दिन आपको फलों का सेवन करना चाहिए. 

कर्क

कर्क राशि वालों के लिए साल का पहला ग्रहण थोड़ा सावधानी बरतने का संकेत दे रहा है क्योंकि ग्रहण की स्थिति अष्टम भाव में बन रही है. यह स्थिति पारिवारिक दृष्टिकोण से थोड़ा सा तनाव देती है. साथ में आपके स्वयं के स्वास्थ्य के लिए खराब संकेत देता है. वाहनादि के प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है. किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. जीवनसाथी से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें. खान-पान का परहेज रखें. उच्च का मंगल आपके लिए काफी सहयोगी है, अतः मंगल के बीज मंत्र ॐ अं अंगारकाय नमः का 108 बार जप करें.

Latest and Breaking News on NDTV

सिंह

सिंह सप्तम भाव में ग्रहण की स्थिति उत्पन्न हो रही है. थोड़ा पारिवारिक दृष्टिकोण से या भावनात्मक दृष्टिकोण से आप परेशान हो सकते हैं, लेकिन एकादश भाव का बृहस्पति आपके विवेक को जागृत रखेगा. आपको इस समय में मौसम के परिवर्तन का विशेष ख्याल रखना है. साथ में खानपान का परहेज करना है. हालांकि यह ग्रहण स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भले ही छोटी-मोटी दिक्कतें दे सकता है, लेकिन यह आपके द्वारा किये गये किसी विशेष प्रयास में सफलता भी दिला सकता है. बृहस्पति के बीज मंत्र ॐ बृं बृहस्पते नमः का 108 बार जाप करें लाभ होगा.

कन्या

आपके छठे घर में ग्रहण की स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसे में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ी सावधानी अपेक्षित है. मुख्य रूप से कोल्ड सेंसटिविटी एवं उदर विकार की समस्या हो सकती है. सप्तम का शनि निश्चित तौर पर आपके लिए एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम कर रहा है. यह आपके उत्साह को भी बनाए रखेगा. किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर के आप उद्वेलित हो सकते हैं. शनि के बीज मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का 108 बार उच्चारण करने से कार्य सिद्ध होंगे. 

तुला

पंचम भाव में ग्रहण की स्थिति थोड़ा भावनात्मक उद्वेग को वृद्धि करेगा. घर में किसी वृद्ध अथवा माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है. हालांकि पंचम भाव में बुध शुक्र काफी सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करेंगे. किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आप उत्साहपूर्वक प्रयासरत भी रहेंगे. कोई धार्मिक अनुष्ठान करने की भी इच्छा जागृत होगी. तुला राशि वाले प्रथम पूजनीय गणेश जी की आराधना करें. आपके लिए यह समय बड़ा ही अनुकूल समय कहा जाएगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

वृश्चिक

चतुर्थ भाव में ग्रहण की स्थिति माता के स्वास्थ्य की दृष्टि से खराब है. बहनों के लिए या बहनों से संबंध की दृष्टि से थोड़ी सी दिक्कतें पैदा कर सकता है. घर में किसी बुजुर्ग स्त्री के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा. आपके मन में कुछ चीजों को लेकर संशय बना रहेगा और आपकी परेशानी का कारण बनेगा. भाई अथवा मित्र से भावनात्मक कष्ट या वैचारिक मतभेद हो सकता है. आर्थिक दृष्टिकोण से तो समय अच्छा ही रहेगा, लेकिन खर्च पर नियंत्रण रखने की जरूरत बनी रहेगी. आज का दिन आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता की दृष्टि से थोड़ा कमजोर कहा जाएगा, ऐसे में आपको अपने सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा. मंगल के बीज मंत्र ॐ अंग अंगारकाय नमः का जप लाभप्रद रहेगा. 

धनु

तृतीय भाव में ग्रहण की स्थिति थोड़ा सा स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से या संबंधों के दृष्टिकोण से खराब प्रभाव लिए होता है. मुख्य रूप से कोल्ड सेंसिटिविटी अथवा किसी स्त्री संबंध से कष्ट हो सकता है. आप अपने व्यवहार में थोड़ा सा विनम्रता लाएं, क्योंकि आपका जो बाहरी व्यक्तित्व है, वह कभी-कभी स्टेट फॉरवार्ड अथवा आलोचनात्मक व्यवहार के रूप में परिलक्षित होता है. हर स्थिति में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

मकर

द्वितीय भाव में ग्रहण की स्थिति आपके संचित धन का व्यय का समय चल रहा है. पिछले कुछ दिनों से आप खर्चों से परेशान हैं और वह स्थिति ग्रहण के दिन भी अधिक हो सकती है. हालांकि परिजनों से बड़ा ही अच्छा प्यार और सम्मान मिलेगा. बाहर की दुनिया में भी आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. राशि में मंगल की जो स्थिति है वह हल्की-फुल्की चोट का संकेत दे रहा है, इसलिए सावधानी अपेक्षित है. अविवाहित लोगों के विवाह की बात आगे बढ़ सकती है. मकर राशि के जातकों के लिए शक्ति की साधना-आराधना करना शुभ एवं लाभप्रद साबित होगा. 

कुंभ 

कुंभ राशि पर ही ग्रहण की स्थिति थोड़ा स्वास्थ्य की दृष्टिकोण से परेशान कर सकती है. आपकी प्रतिरोधक क्षमता ग्रहण के दिन कमजोर कही जाएगी, इसलिए खाने-पीने का विशेष ध्यान रखना होगा. हालांकि ग्रहण का दिन आपकी प्रतिष्ठा के दृष्टिकोण से अच्छा कहा जाएगा. द्वादश भाव में उच्च का मंगल आपकी यात्रा का संकेत दे रहा है. आकस्मिक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है. आज के दिन अथवा आगे लिए किसी यात्रा की योजना बन सकती है. किसी राजनीतिक व्यक्ति के कार्य प्रयोजन हेतु यात्रा करने के मजबूत योग बन रहे हैं. मंगलवार को ग्रहण लग रहा है, इसलिए आज के दिन मंगल का दान करें. 

मीन 

द्वादश स्थान पर ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से खराब है. निश्चित तौर पर आप काफी स्ट्रेस में होंगे. आर्थिक चिंताएं परेशान करेंगी. पारिवारिक वातावरण में भी थोड़ा सा असंतुष्टि हो सकती है. भावनाओं पर एवं वाणी पर नियंत्रण रखने की चेष्टा करें. आलस्य का त्याग करें. पूर्ण रूप से नींद लेकर शरीर को आराम दें. एकादश भाव का मंगल निश्चित तौर पर आकस्मिक धन लाभ कराएगा, जिससे आपकी आर्थिक दिक्कतें दूर होंगी. शक्ति की साधना तथा छोटी-छोटी कन्याओं को दूध से बनी मिठाई खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com