विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Feb 28, 2022

Surya Grahan 2022:  साल 2022 में इस-इस महीने लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और सूतक का समय

Solar Eclipse 2022: इस साल 2022 में कौन-कौन से ग्रहण पड़ेंगे और कब-कब आपको भी यह पता होना चाहिए. आइए जानते हैं इस साल किस-दिन तारीख पर ग्रहण लगेंगे और इनका ज्यादा प्रभाव कहां देखने को मिलेगा.

Read Time: 3 mins
Surya Grahan 2022:  साल 2022 में इस-इस महीने लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और सूतक का समय
Surya Grahan 2022:  नए साल में लगेंगे कुल इतने सूर्य ग्रहण, जानें तिथि व सूतक का समय
नई दिल्ली:

साल का वह वक्त आ गया जब सूर्य ग्रहण लगने शुरू हो रहे हैं. ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि 2022 में कब और कितने ग्रहण (Eclipse 2022) लगने वाले हैं. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी सूर्य ग्रहण (Grahan 2022) एक महत्वपूर्ण और अनोखी खगोलीय घटना है. हिन्दू पंचांग के अनुसार, सूर्य ग्रहण का बेहद महत्व है. मान्यता है कि सूर्य ग्रहण (Eclipse 2022) के दौरान किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ नहीं किया जाता. इसके साथ ही ऐसे में भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है. आइए जानते हैं साल 2022 में सूर्य ग्रहण का समय, दिन (Grahan 2022 Dates And Time) और सूतक काल.

ahgk0ln

2022 में कुल चार ग्रहण | Total 4 Eclipses In 2022

  • 30 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा.
  • 15-16 मई को पहला चंद्र ग्रहण लगेगा.
  • साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण 25 अक्टूबर को लगेगा.
  • 2022 का दूसरा व आखिरी चंद्र ग्रहण 7-8 नवंबर को होगा.

Pradosh Vrat 2022: साल 2022 कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत, यहां देखिए पूरी लिस्ट

कब होता है सूर्य ग्रहण | When Does Solar Eclipse Happen

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूर्ण सूर्य ग्रहण उस समय लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा का एक-दूसरे से सामना होता है, लेकिन चंद्रमा का आकार तुलनात्मक रूप से छोटा होने के कारण सूर्य एक चमकती हुई अंगूठी की तरह नजर आता है. पूर्ण सूर्य ग्रहण केवल उत्तरी भारत के कुछ जगहों पर ही दिखेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह आंशिक रूप से नजर आएगा.

26vfbktg

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कब  | First solar eclipse of 2022

  • सूर्य ग्रहण की तिथि- 30 अप्रैल, शनिवार 2022.
  • समय- दोपहर 12:15 से सायं 04:07 बजे तक.
  • सूतक काल- सूतक मान्य नहीं.
  • कैसा होगा यह ग्रहण- आंशिक ग्रहण. 
  • कहां दिखेगा: दक्षिणी/पश्चिमी अमेरिका, पेसिफिक अटलांटिक और अंटार्कटिका. 
  • भारत में इसका प्रभाव न के बराबर होगा, इसलिए इसका सूतक भी भारत में मान्‍य नहीं होगा.

fm8j81vg

साल 2022 का दूसरा सूर्य ग्रहण  | Second Solar Eclipse of 2022

सूर्य ग्रहण की तिथि- 25 अक्टूबर, शनिवार 2022.

समय- सायं 04:29 से सायं 05: 42 बजे तक. 

सूतक काल- सूतक मान्य नहीं.

कैसा होगा यह ग्रहण- आंशिक ग्रहण. 

कहां दिखेगा- यूरोप, दक्षिणी/पश्चिमी एशिया, अफ्रीका और अटलांटिका.

इसका प्रभाव भारत में नहीं रहेगा। इसलिए भारत में इसका सूतक काल भी मान्‍य नहीं होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
आखिर...कौन हैं बिमला देवी जिन्हें भोग लगाने के बाद ही प्रसाद ग्रहण करते हैं भगवान जगन्नाथ
Surya Grahan 2022:  साल 2022 में इस-इस महीने लगेगा सूर्य ग्रहण, जानिए तिथि और सूतक का समय
वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में करें इस तरह स्नान, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद
Next Article
वैशाख पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे हैं तो घर में करें इस तरह स्नान, मिलेगा भगवान का आशीर्वाद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;