Pradosh Vrat 2022: साल 2022 कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Pradosh Vrat: हर महीने प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2022 dates list) आता है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना की जाती है. जानिए साल 2022 में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत.

Pradosh Vrat 2022: साल 2022 कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Pradosh Vrat 2022: जानिए साल 2022 में कब-कब पड़ेंगे प्रदोष व्रत

नई दिल्ली:

हिंदी पंचांग के अनुसार, वर्ष के प्रत्येक माह के दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) मनाया जाता है. प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है. इसके साथ ही घर में सुख और समृद्धि आती है. जानकारी के लिए बता दें कि मंगलवार को आने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष कहते हैं. प्रदोष का दिन जब सोमवार को आता है, तो उसे सोम प्रदोष कहते हैं, वहीं अगर प्रदोष (Pradosh Vrat 2022 Calendar) शनिवार के दिन आता है, तो उसे शनि प्रदोष कहते हैं. साल 2021 खत्म होने वाला है और 2022 की शुरुआत होने वाली है. ऐसे में आइए आपको बताते हैं साल 2022 में प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2022 List) कब-कब पड़ेंगे.

lord shiva

प्रदोष व्रत साल 2022 कैलेंडर (Pradosh Vrat 2022 Calendar)

जनवरी 15, 2022, शनिवार- पौष, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- त्रयोदशी तिथि 14 जनवरी को रात्रि में 10 बजकर19 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 16 जनवरी को दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगी.

जनवरी 30, 2022, रविवार- माघ, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ – कृष्ण त्रयोदशी तिथि 29 जनवरी को रात्रि में 8 बजकर 37 मिनट पर शुरु.

समाप्त – 30 जनवरी को दोपहर में 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

फरवरी 14, 2022, सोमवार- माघ, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- शुक्ल त्रयोदशी तिथि 13 फरवरी को संध्या काल में 6 बजकर 42 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 14 फरवरी को रात में 8 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

फरवरी 28, 2022, सोमवार- फाल्गुन, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- कृष्ण त्रयोदशी तिथि 28 फरवरी को संध्या काल में 5 बजकर 42 मिनट पर शुरु

समाप्त- 1 मार्च को दोपहर में 3 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी.

मार्च 15, 2022, मंगलवार- फाल्गुन, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- शुक्ल त्रयोदशी तिथि 15 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 12 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 16 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 39 मिनट पर समाप्त होगी.

मार्च 29, 2022, मंगलवार- चैत्र, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- कृष्ण त्रयोदशी तिथि 29 मार्च को दोपहर में 2 बजकर 38 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 30 मार्च को दोपहर में 1 बजकर 19 मिनट पर समाप्त होगी.

अप्रैल 14, 2022, बृहस्पतिवार- चैत्र, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- शुक्ल त्रयोदशी तिथि 14 अप्रैल को सुबह में 4 बजकर 49 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 15 अप्रैल को देर रात 3 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी.

अप्रैल 28, 2022, बृहस्पतिवार- वैशाख, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- कृष्ण त्रयोदशी तिथि 28 अप्रैल को देर रात 12 बजकर 23 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 29 अप्रैल को देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी.

मई 13, 2022, शुक्रवार- वैशाख, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- शुक्ल त्रयोदशी तिथि 13 मई को संध्या काल 5 बजकर 27 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 14 मई को दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी.

मई 27, 2022, शुक्रवार- ज्येष्ठ, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- ज्येष्ठ, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 27 मई को दिन में 11 बजकर 47 मिनट पर शुरु

समाप्त- 28 मई को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी.

जून 12, 2022, रविवार- ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- ज्येष्ठ, शुक्ल त्रयोदशी 12 जून को देर रात 3 बजकर 23 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 13 जून को देर रात 12 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी.

जून 26, 2022, रविवार- आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- आषाढ़, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 26 जून को देर रात 1 बजकर 09 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 27 जून को देर रात 3 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी.

जुलाई 11, 2022, सोमवार- आषाढ़, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- आषाढ़, शुक्ल त्रयोदशी तिथि 11 जुलाई को देर रात 11 बजकर 13 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 12 जुलाई को सुबह में 7 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी.

जुलाई 25, 2022, सोमवार- श्रावण, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- श्रावण, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 25 जुलाई को शाम में 4 बजकर 15 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 26 जुलाई को शाम में 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी.

अगस्त 9, 2022, मंगलवार- श्रावण, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- श्रावण, शुक्ल त्रयोदशी तिथि 9 अगस्त को शाम में 5 बजकर 45 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 10 अगस्त को दिन में 2 बजकर 15 मिनट पर समाप्त होगी.

अगस्त 24, 2022, बुधवार- भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- भाद्रपद, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 24 अगस्त को सुबह में 8 बजकर 30 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 25 अगस्त को सुबह में 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी.

सितम्बर 8, 2022, बृहस्पतिवार- भाद्रपद, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- भाद्रपद, शुक्ल त्रयोदशी तिथि 8 सितंबरको देर रात 12 बजकर 04 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 08 सितंबर को रात में 9 बजकर 02 मिनट पर समाप्त होगी.

सितम्बर 23, 2022, शुक्रवार- आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 23 सितंबर को देर रात 1 बजकर 17 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 24 सितंबर को देर रात 2 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी.

अक्टूबर 7, 2022, शुक्रवार- आश्विन, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 7 अक्टूबर को सुबह में 7 बजकर 26 मिनट पर शुरु,

समाप्त- 8 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 24 मिनट पर समाप्त होगी,

अक्टूबर 22, 2022, शनिवार- कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 02 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 23 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी.

नवम्बर 5, 2022, शनिवार- कार्तिक, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी तिथि नवम्बर को शाम में 5 बजकर 06 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 6 नवंबर को शाम में 4 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी.

नवम्बर 21, 2022, सोमवार- मार्गशीर्ष, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- मार्गशीर्ष, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 21 नवम्बर को सुबह में 10 बजकर 07 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 22 नवंबर को सुबह में 8 बजकर 49 मिनट पर समाप्त होगी.

दिसम्बर 5, 2022, सोमवार- मार्गशीर्ष, शुक्ल त्रयोदशी

प्रारम्भ- मार्गशीर्ष, शुक्ल त्रयोदशी तिथि 5 दिसंबर को सुबह में 5 बजकर 57 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 6 दिसंबर को सुबह में 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी.

दिसम्बर 21, 2022, बुधवार- पौष, कृष्ण त्रयोदशी

प्रारम्भ- पौष, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 21 दिसंबर को देर रात 12 बजकर 45 मिनट पर शुरु.

समाप्त- 21 दिसंबर को रात में 10 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com