Sona Kise Nahi Pehna Chahiye: सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं माना जाता, बल्कि हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में इसका विशेष धार्मिक महत्व भी बताया गया है. कई लोग मानते हैं कि सोना पहनने से सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है. लेकिन ज्योतिष के अनुसार, हर व्यक्ति के लिए सोना पहनना शुभ नहीं होता. कुछ राशियों के जातकों को सोना पहनने से पहले विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.
ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, ग्रहों की स्थिति और राशि स्वामी के आधार पर यह तय होता है कि किसी व्यक्ति को कौन-सी धातु पहननी चाहिए. गलत धातु पहनने से जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं.
इन राशियों को सोना पहनने से बचना चाहिए
ज्योतिषाचार्य बताते हैं, वृषभ, तुला, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशि के जातकों को बिना सलाह के सोना नहीं पहनना चाहिए. माना जाता है कि इन राशियों के स्वामी ग्रहों और सोने के कारक ग्रह बृहस्पति के बीच अनुकूल संबंध नहीं होते. इसी कारण सोना इनके लिए शुभ फल नहीं देता.
मकर और कुंभ राशि वालों के लिए क्यों अशुभ है सोना?मकर और कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है. ज्योतिष में शनि और बृहस्पति के संबंध अच्छे नहीं माने जाते हैं. ऐसे में सोना पहनने से इन राशियों के लोगों को मानसिक तनाव, आर्थिक रुकावट या कामों में बाधा का सामना करना पड़ सकता है. इसलिए इन्हें सोच-समझकर ही सोना धारण करना चाहिए.
वृषभ और तुला राशि के लोग रखें सावधानीवृषभ और तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है. ज्योतिष मान्यता के अनुसार, शुक्र दैत्यों के गुरु माने जाते हैं, जबकि बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं. दोनों ग्रहों के स्वभाव अलग होने के कारण इन राशियों के लोगों पर सोने का प्रभाव अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे लोगों को विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही सोना पहनना चाहिए.
मिथुन और कन्या राशि के लिए चांदी बेहतरमिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध ग्रह से जुड़ी धातु चांदी मानी जाती है. इसलिए इन राशियों के लोगों के लिए चांदी अधिक शुभ मानी जाती है. माना जाता है कि सोने की जगह चांदी पहनने से इन्हें मानसिक शांति और बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.
सलाह लेकर ही पहनें सोनाज्योतिषाचार्य आगे कहते हैं, ज्योतिष शास्त्र में हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है. इसलिए किसी भी धातु को पहनने से पहले अनुभवी ज्योतिषाचार्य की सलाह लेना जरूरी माना गया है. सही धातु जीवन में सकारात्मक ऊर्जा ला सकती है, जबकि गलत धातु नुकसान भी पहुंचा सकती है.
यह भी पढ़ें- Guru Pradosh Vrat 2026: आज प्रदोष काल का समय क्या है? शाम में इतने बजे से करें शिव पूजा, पढ़ें पूजन विधि
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं