विज्ञापन

Saptahik Rashifal: मेष को होगा धन लाभ तो तुला राश‍ि वाले वाणी पर रखें न‍ियंत्रण, 12 राश‍ियों के ल‍िए यह हफ्ता कैसा रहेगा, यहां जान‍िए

साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) 23 फरवरी से 01 मार्च 2026 : साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस हफ्ते आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में कैसा रहेगा.

Saptahik Rashifal: मेष को होगा धन लाभ तो तुला राश‍ि वाले वाणी पर रखें न‍ियंत्रण, 12 राश‍ियों के ल‍िए यह हफ्ता कैसा रहेगा, यहां जान‍िए
Saptahik Rashifal : साप्ताहिक राश‍िफल से जान‍िए यह हफ्ता कैसा रहेगा आपका.

Saptahik Rashifal of 23 february 1 march 2026 : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है. आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए.  

मेष लग्नराशि: इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को शुरुआत में कुछ अच्छे व्यापारिक लाभ मिल सकते हैं. हफ्ते के मध्य में आपको कुछ सेहत से जुड़ी द‍िक्‍कतें परेशान कर सकती हैं. धन संबंधी मामलों के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा. इस हफ्ते आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग रहेंगे. इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है. कामकाज की अधिकता बनी रह सकती है.

Latest and Breaking News on NDTV


वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को शुरुआत में कामधंधे से संबंधित कुछ परेशानी मिल सकती है. जीवनसाथी के साथ आपके कुछ वैचारिक मतभेद संभव हैं. हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें. अचानक धन लाभ के योग रहेंगे.  इस हफ्ते आपके खर्च में वृद्धि बनी रहेगी. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. प्रॉपर्टी से संबंध‍ित लाभ आपको मिल सकते हैं. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता शुभ फल देने वाला रहेगा.

मिथुन लग्नराशि : इस सप्तहा मिथुन राशि के जातकों को धन का लाभ मिल सकता है. इस हफ्ते कुछ व्यर्थ के खर्च आपको परेशान कर सकते हैं. शत्रु पक्ष से आपको थोड़ा सचेत बने रहने की सलाह रहेगी. कार्यक्षेत्र के लिहाज से यह हफ्ता आपको शुभ परिणाम देने वाला रहेगा. इस हफ्ते व्यापारिक वर्ग को व्यापार में वृद्धि मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते दैनिक जीवन में अपनी वाणी पर ध्यान रखें.

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र से संबंध‍ित कोई समस्या परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता थोड़ा मेहनत वाला बना रह सकता है. इस हफ्ते संतान की सेहत का ध्यान रखें. इस हफ्ते आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी. इस हफ्ते आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल बनीसकती है. इस हफ्ते आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सिंह लग्नराशि : इस हफ्ते सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. इस हफ्ते आपको अपनी दैनिक सुख-सुविधाओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है. सेहत को लेकर भी इस हफ्ते आपको थोड़ा सतर्क बने रहने की जरूरत रहेगी. धन-संबंधी लाभ आपको इस हफ्ते मिल सकते है. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम भाव बढ़ेगा. संतान संबंधी शुभ समाचार इस हफ्ते आपको मिल सकते हैं. धार्मिक ग्रंथो में आपकी रुचि बढ़ेगी. 

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को आलस्य की अधिकता परेशान कर सकती है. संतान के साथ आपके मनमुटाव संभव है. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा. कामकाज के लिहाज से यह हफ्ता आपको अच्छे लाभ दे सकता है. इस हफ्ते आपके जीवनसाथी को कोई लाभ मिल सकता है. प्रेम प्रसंग के मामलों में कोई नकारात्मक परिणाम आपको मिल सकते हैं. दैनिक बोलचाल में अपनी भाषा का ध्यान रखें. 


तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की शुरुआत अच्छी रहेगी. इस हफ्ते पारिवारिक मामलों को लेकर कुछ परेशान हो सकते हैं. इस हफ्ते आपको अपनी वाणी पर संयम रखना लाभ देगा. हफ्ते के मध्य में कामकाज को लेकर आपका आत्मविश्वास बहुत बढ़ेगा. पुराने रुके हुए कार्य इस हफ्ते पूर्ण हो सकते हैं. धन संबंधी समस्याएं आपकी दूर होंगी. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता अच्छे परिणाम दे सकता है. नकारात्मक विचारों से दूर रहें. 

Latest and Breaking News on NDTV

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को कामकाज से सम्बंधित दौड़ भाग बनी रह सकती है. इस हफ्ते आपका मन किसी अज्ञात भय के कारण परेशान हो सकता है. धन संबंधी मामलों में आपको इस हफ्ते अच्छे लाभ मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपको अधिकारी और सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा. संतान के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. दैनिक कार्यों को लेकर इस हफ्ते आलस्य से बचने की सलाह रहेगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी कोई समस्या परेशान कर सकती है. इस हफ्ते आपके खर्च अधिक मात्रा में बने रह सकते हैं. कामकाज से मामलों में आपको इस हफ्ते अच्छी सफलता मिल सकती है. अचानक धन का लाभ आपको मिल सकता है. इस हफ्ते पारिवारिक सदस्यों के साथ आपके मन मुटाव न हो इसका ध्यान रखें. भाग्य इस हफ्ते आपके लिए सफलता के नए मार्ग खोल सकता है. 

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों कार्यक्षेत्र में अच्छे लाभ मिलेंगे.  जीवनसाथी का सहयोग आपको मिलेगा क‍िंतु उनकी सेहत आपको कुछ परेशान कर सकती है. छात्र वर्ग के लिए यह हफ्ता अधिक परिश्रम वाला बना रहेगा. संतान के साथ मतभेद न हो इसका ध्यान रखें. इस हफ्ते अचानक कोई बड़ा खर्च आपके सामने आ सकता है. यात्रा के योग रहेंगे. सेहत का ध्यान रखें. सर दर्द की समस्या हो सकती है. व्यर्थ के कार्यों से दूर बने रहने की सलाह है. 

कुंभ लग्नराशि : यह सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में इस हफ्ते आपको कुछ द‍िक्‍कतें हो सकती हैं. इस हफ्ते कामकाज को लेकर आपको लोगों का सहयोग कम मिलेगा. इस हफ्ते के मध्य भाग में आपको अच्छा धन का लाभ मिल सकता है. छात्र वर्ग के लिए हफ्ता सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा. प्रेम प्रसंग के मामलों में आपको सफलता मिलेगी. हफ्ते का अंतिम भाग कुछ खर्च वाला हो सकता है. 


मीन लग्नराशि : यह सप्ताह मीन राशि के जातकों के लिए थोड़ा परिश्रम वाला बना रह सकता है. कामकाज से संबंध‍ित इस हफ्ते आपको अच्छे लाभ मिल सकते हैं. आलस्य से दूर बने रहने की सलाह रहेगी. छात्र वर्ग का मन इस हफ्ते अपने कार्यों से भटक सकता है. इस हफ्ते क्रोध में आकर कोई निर्णय न लें. लाभ को लेकर स्थिति बनी रहेगी.  जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें. कामकाज से संबंध‍ित दौड़भाग बनी रह सकती है.  भाई बहनों के साथ तालमेल बना कर चलना उच‍ित रहेगा. 

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है. ये समस्त राशिफल सामान्य हैं. किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा और जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है.) प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com