विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम

सबरीमला मंदिर (Sabarimala temple) खुलने के एक हफ्ते बाद अंतत: यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए उमड़ा भक्तों का हुजूम
Sabarimala temple
  • सबरीमाला मंदिर खुलने के एक हफ्ते बाद भक्तों का हुजूम उमड़ा पड़ा.
  • यहां भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं.
  • 16 नवंबर को मंदिर खोला गया.
सबरीमला मंदिर (Sabarimala temple) खुलने के एक हफ्ते बाद अंतत: यहां श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. भगवान अयप्पा के मंदिर को खुले हुए एक हफ्ते से भी अधिक का समय हो गया था लेकिन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का यहां आगमन बहुत कम हो रहा था. इसी के साथ ये उम्मीदें जाग उठीं कि वार्षिक तीर्थयात्रा का यह मौसम धीरे-धीरे सामान्य स्थिति की तरफ बढ़ रहा है.

अनाधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 26 नवंबर की शाम तक करीब 50,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र पहाड़ियों की चढ़ाई कर पूजा-अर्चना की. आधार शिविरों - पम्बा और निलक्कल में सुबह से भारी भीड़ दिखाई दी और सन्नीधानम में कतार में खड़े होने के लिए बना परिसर ‘वलियनदापंडाल', ‘इरुमुदिकेट्टु' (भगवान को चढ़ने वाला प्रसाद) लिए श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा.

भगवान अयप्पा मंदिर का प्रबंधन देखने वाले त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड (टीडीबी) के एक अधिकारी ने बताया कि आधिकारिक आंकड़े जारी होने अभी बाकी हैं लेकिन 16 नवंबर को मंडलम मकराविलक्कू तीर्थयात्रा के लिए मंदिर खुलने के बाद से श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे ज्यादा आज दिखी.

(इनपुट- भाषा)

अन्य खबरें
बद्रीनाथ धाम के कपाट 6 महीने के लिए बंद
सबरीमला - परंपरा बनाम अधिकार
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sabarimala Temple, Sabarimala
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com