विज्ञापन

Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर करें ये 3 सरल उपाय, कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की, जीवन में आएगी सुख-शांति

Rangbhari Ekadashi 2026 Date: पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को रात 12 बजकर 33 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन भी उसी दिन रात को 10 बजकर 32 मिनट पर होगा. ऐसे में रंगभरी एकादशी इस साल 27 फरवरी को मनाई जाएगी. आइए जानते हैं रंगभरी एकादशी के उपायों के बारे में...

Rangbhari Ekadashi 2026: रंगभरी एकादशी पर करें ये 3 सरल उपाय, कार्यक्षेत्र में मिलेगी तरक्की, जीवन में आएगी सुख-शांति
रंगभरी एकादशी 2026
AI

Rangbhari Ekadashi 2026: फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इसे आमलकी एकादशी और आंवला एकादशी भी कहा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को रात 12 बजकर 33 मिनट पर हो रही है. वहीं, इसका समापन भी उसी दिन रात को 10 बजकर 32 मिनट पर होगा. ऐसे में रंगभरी एकादशी इस साल 27 फरवरी को मनाई जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन कुछ उपाय करना बेहद लाभकारी माना जाता है. इन उपायों से जीवन के संकट दूर होते हैं और सुख-समृद्धि बनी रहती है. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2026: कब है फाल्गुन महीने का आखिरी प्रदोष व्रत? जान लें सही तारीख, मुहूर्त और पूजा विधि

1. जीवन में सुख-शांति के लिए करें यह उपाय

अगर आप जीवन में सुख-शांति पाना चाहते हैं, तो रंगभरी एकादशी पर आप यह उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप इस दिन किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें और श्री हरि की विधि विधान से पूजा करें. इसके बाद पूजा करने के बाद भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करें. कहा जाता है, कि ऐसा करने से भगवान विष्णु अपनी कृपा साधक पर बनाए रखते हैं. 

2. जीवन में सफलता के लिए करें यह उपाय

जीवन में हर क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आप रंगभरी एकादशी के अवसर पर 1 या 21 ताजे पीले फूल की माला बनाकर श्री हरि विष्णु को अर्पित करें. साथ ही उन्हें खीर का भी भोग लगाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. 

3. कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए उपाय

कार्यक्षेत्र में तरक्की पाने के लिए आप रंगभरी एकादशी पर यह उपाय कर सकते हैं. इसके लिए आप रंगभरी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ में जल अर्पित करें और जड़ की मिट्टी से माथे पर तिलक लगाएं. ऐसा करने से आपको कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और सफलता प्राप्त होती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com