विज्ञापन

राधा अष्टमी पर जपें राधा रानी के 28 नाम, प्रेमानंद महाराज ने बताया जाप का तरीका, पूरी होगी मनोकामना

Radha Ashtami 2026: राधा रानी के भक्त उनकी भक्ति में नाम जाप करते हैं. प्रेमानंद महाराज ने सतसंग के दौरान कहा कि राधा रानी के 28 दिव्य नामों का 21 बार जाप फलदायी माना गया है. जानें जाप की विधि और इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं.

राधा अष्टमी पर जपें राधा रानी के 28 नाम, प्रेमानंद महाराज ने बताया जाप का तरीका, पूरी होगी मनोकामना
राधा रानी के नामों का करें जाप: प्रेमानंद महाराज
ndtv

आज राधा अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है. राधा रानी की भक्ति में उनका नाम स्मरण करने का विशेष महत्व माना जाता है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार राधा रानी के नामों का जाप करते हैं और पूजा-पाठ में समय बिताते हैं. धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और एकाग्रता से नाम जाप करने से मन को शांति मिलती है और सकारात्मक भाव बढ़ते हैं. इसी बीच प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो चर्चा में है, जिसमें उन्होंने राधा रानी के 28 दिव्य नामों के जाप का उल्लेख किया है. उनके अनुसार, इन नामों का जाप 21 बार करना फलदायी माना गया है. ऐसे में राधा अष्टमी के दिन जानिए इन नामों के जाप से जुड़ी मान्यता और पूजा का तरीका.

राधा रानी के नामों का जाप क्यों है खास

जानकारी के अनुसार, भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार भगवान की भक्ति के अलग-अलग तरीके अपनाते हैं. कोई व्रत रखता है तो कोई पूजा-पाठ करता है. कई लोग किसी खास इच्छा के लिए नाम जाप का संकल्प भी लेते हैं. राधा रानी के नामों का जाप भी इसी तरह की भक्ति का एक माध्यम माना जाता है. मान्यता है कि नाम स्मरण से मन को एकाग्र करने और सकारात्मक भाव बढ़ाने में मदद मिलती है.

प्रेमानंद महाराज ने बताए राधा रानी के 28 नाम

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में प्रेमानंद महाराज राधा रानी के 28 दिव्य नामों के जाप की बात करते हैं. वीडियो को गिरधर महाराज नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है. इसमें राधा रानी के नामों के जाप को लेकर धार्मिक मान्यता बताई गई है.

एक नाम में छिपी है खास आस्था

  1. राधा
  2. रासेश्वरी
  3. रस्या
  4. कृष्ण मंत्राधिदेवता
  5. सर्वाधा
  6. सर्ववन्द्या
  7. वृन्दावन विहारिणी
  8. वृन्दा राधा
  9. रमा
  10. अशेष गोपी मंडल पूजिता
  11. सत्या
  12. श्यामा
  13. सत्यभामा
  14. श्री कृष्ण वल्लभा
  15. वृषभानु सुता
  16. गोपी
  17. मूल प्रकृति
  18. ईश्वरी
  19. गान्धर्वी
  20. राधिका
  21. रस्या
  22. रुक्मिणी
  23. परमेश्वरी
  24. परात्परत्वरा
  25. पूर्णा
  26. पूर्णचन्द्रविमानना
  27. भुक्ति-मुक्तिप्रदा
  28. भवव्याधि-विनाशिनी

28 नामों का कितनी बार करें जाप

प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में बताया कि राधा रानी के 28 नामों का जाप 21 बार करना फलदायी माना गया है. हालांकि भक्त अपनी श्रद्धा और सुविधा के अनुसार 108 बार या अपनी क्षमता के मुताबिक भी जाप कर सकते हैं. धार्मिक मान्यताा के अनुसार राधा रानी का नााम श्रद्धा से लेने से भक्त की मनोकामना पूरी होने की आस्था है.

राधा रानी के नामों का कैसे करें जाप

जाप के लिए सुबह या शाम स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें. शांत जगह पर बैठकर मन को एकाग्र करें और श्रद्धा के साथ राधा रानी के नामों का जाप करें. पूजा के दौरान जल्दबाजी के बजाय ध्यान और भक्ति भाव बनाए रखना महत्वपूर्ण माना जाता है. साथ ही  राधा रानी से जुड़े मंत्रों में 'ॐ ह्रीं श्रीं राधिकायै नमः' और 'ॐ ह्रीं श्रीराधायै स्वाहा' का उल्लेख मिलता है. भक्त अपनी परंपरा और श्रद्धा के अनुसार इनका जाप कर सकते हैं.  प्रेमानंद महाराज के वीडियो में इन नामों के सही तरीके से जाप की बाात कही गई है. धार्मिक मान्यता के अनुसार सच्चे मन और श्रद्धा से नाम लेने से भक्त को मन की शांति मिल सकती है. हालांकि मनोकामना पूरी होना आस्था और विश्वास से जुड़ी बात है, इसलिए इसे किसी तय नतीजे की तरह नहीं देखनाा चाहिए.

ये भी पढ़ें-  कुंभ राशि में सूर्य का गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर-कारोबार में मिलेंगे तरक्की के मौके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Radha Ashtami 2026, Radha Ashtami 2026 Date And Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com