विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2020

ओडिशा में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरु

कोविड-19 फैलने के बाद 22 मार्च से ही राज्य में पूजा के सभी सार्वजनिक स्थल बंद हैं.

ओडिशा में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरु
ओडिशा में धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने की प्रक्रिया शुरु
भुवनेश्वर:

कोविड-19 के कारण करीब नौ महीने से बंद ओडिशा के धार्मिक स्थलों को खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. यह जानकारी ओडिशा सरकार के एक अधिकारी ने सोमवार को दी. उन्होंने कहा, कि कोविड-19 के प्रतिदिन के मामलों में कमी आने के बाद अधिकारी अब श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थलों (Religious Places) को फिर से खोलने पर विचार कर रहे हैं. कोविड-19 के रोजाना मामलों की संख्या 14 नवंबर को जहां 644 थी, वहीं 14 दिसंबर को यह संख्या आधी रहकर 332 हो गई. मुख्य सचिव ए के त्रिपाठी ने एक ट्वीट में कहा,कि जिलाधिकारियों को शक्ति दी गई है कि संबंधित पक्षों से चर्चा करने और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) लागू करने के बाद अपने संबंधित जिलों में धार्मिक स्थलों को खोलने पर निर्णय करें.

26 साल बाद आज पुरी जगन्नाथ मंदिर में होगा ‘नागार्जुन बेशा' अनुष्ठान

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) द्वारा 23 दिसंबर से 12वीं सदी के मंदिर को खोलने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद राज्य में मंदिरों, गिरजाघरों और मस्जिदों को खोलने की मांग शुरू हो गई है. कोविड-19 फैलने के बाद 22 मार्च से ही पूजा के सभी सार्वजनिक स्थल बंद हैं. राज्य धर्मादा आयोग ने राज्य सरकार से अनुशंसा की है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरे ओडिशा में मंदिरों को फिर से खोला जाए. यह बात धर्मादा आयुक्त चित्तरंजन महापात्र ने कही. एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच एसजेटीए ने राज्य सरकार से पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर को 23 दिसंबर से चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की अनुमति मांगी है.

सर्जरी से अलग किए गए ओडिशा के सिर से जुड़े जुड़वां बच्चों में से एक की मौत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Religious Places In Odisha, Religious Places, Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com