Pisces Horoscope Today 16 September 2026, Meen Rashi ka Rashifal:आज दिन का आरंभ मीन राशि वालों के लिए कुछ गहरे और संवेदनशील विषयों को समझने में बीत सकता है. सुबह 10:50 बजे तक चंद्रमा अष्टम भाव में रहेंगे. जो आज चानक कुछ घटनाएं घटित कराएंगी. किसी पुराने आर्थिक या व्यक्तिगत मामले की परत खुल सकती है. साझा धन, बीमा, टैक्स, कर्ज या किसी दस्तावेज से जुड़ा काम हो तो उसे टालें नहीं. कागजों में छोटी गलती आगे बड़ा चक्कर लगवा सकती है. किसी दूसरे व्यक्ति के भरोसे महत्वपूर्ण वित्तीय प्रक्रिया छोड़ना उचित नहीं होगा.
कार्यक्षेत्र में गोपनीय जानकारी आपके सामने आ सकती है. उसे किसी तीसरे व्यक्ति से साझा करने की गलती न करें. यदि कोई सहकर्मी निजी समस्या बताता है तो उसे कार्यालय की चर्चा का विषय बनाने से बचें. आज आपकी चुप्पी कई परिस्थितियों में आपकी सुरक्षा बन सकती है. धन के मामले में अचानक खर्च की स्थिति बन सकती है. इसलिए दिन की शुरुआत में ही पूरा बजट खर्च करने से बचें. ऑनलाइन भुगतान करते समय बैंक विवरण और राशि की दोबारा पुष्टि करें.
सुबह 10:50 बजे के बाद चंद्रमा नवम भाव में आ जाएंगे. इसके बाद मन हल्का होने लगेगा और भविष्य की दिशा पर विचार करने की इच्छा बढ़ेगी. किसी यात्रा, प्रशिक्षण या नई जानकारी से जुड़े विषय पर काम आगे बढ़ सकता है. अनुभवी व्यक्ति की सलाह से किसी उलझन का व्यावहारिक समाधान मिल सकता है.
आध्यात्मिक या अध्ययन संबंधी गतिविधि में मन लग सकता है. हालांकि किसी भी विचार को आंख बंद करके स्वीकार करने के बजाय उसे अपनी समझ और अनुभव की कसौटी पर परखें. दूर स्थान से आने वाली सूचना आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकती है, लेकिन उसकी पुष्टि जरूर करें.
करियर में लंबे समय की दिशा तय करने का विचार बने तो आज अंतिम फैसला लेने के बजाय विकल्पों की तुलना करें. आपकी परिस्थितियां धीरे-धीरे स्पष्ट होंगी.
उपाय: सुबह ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करके शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें. शाम को विष्णु मंदिर में पीली मिठाई अर्पित करके ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का 108 बार जाप करें.
शुभ रंग: समुद्री नीला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं