विज्ञापन

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी से इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, सुख-समृद्धि और धन का होगा लाभ

इस साल की पापमोचनी एकादशी कई राशियों को बहुत लाभकारी मानी जा रही है. पापमोचनी एकादशी के कुछ राशियों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे और सुख-समृद्धि के साथ धन का लाभ होगा.

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी से इन राशियों के खुलेंगे सफलता के द्वार, सुख-समृद्धि और धन का होगा लाभ
Papmochani Ekadashi rashifal
file photo

Papmochani Ekadashi 2026: चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन हर साल पापमोचनी एकादशी पड़ती है. साल 2026 में पापमोचनी एकादशी 15 मार्च को मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को बेहद पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है. माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और भगवान का आशीर्वाद मिलता है. इस साल की पापमोचनी एकादशी कई राशियों को बहुत लाभकारी मानी जा रही है. पापमोचनी एकादशी के कुछ राशियों के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे और सुख-समृद्धि के साथ धन का लाभ होगा.

यह भी पढ़ें:- Papmochani Ekadashi: आज है पापमोचनी एकादशी, यहां जानिए सुबह से लेकर शाम तक पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

वृषभ राशि

पापमोचनी एकादशी वृषभ राशि वालों के लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकती है. 'ॐ महासिंहाय नमः', 'ॐ नन्दिन्यै नमः' आदि मंत्रों का जाप करने से करियर और भौतिक सुखों में वृद्धि का लाभ होगा.

कर्क राशि

पापमोचनी एकादशी से कर्क राशि के बहुत शुभ संकेत मिल रहे हैं. कर्क राशि वाले जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ की संभावना है. खर्च कम होंगे और आय के स्रोत बढ़ेंगे. वैवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी.

कन्या राशि

किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके करियर में मदद कर सकती है. नौकरी-रोजगार से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं. घर-परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे. इच्छा के अनुसार दान करना फलदायी हो सकता है.

वृश्चिक राशि

पढ़ाई और लंबे समय की करियर प्लानिंग के बारे में भी विचार कर सकते हैं. आपको किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है. धन लाभ के योग बन रहे हैं. नए काम की शुरुआत के अवसर भी मिल सकते हैं. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और माता लक्ष्मी को सिंदूर अर्पित करें.

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए पापमोचनी एकादशी बेहद फलदायी साबित हो सकती है. करियर में नए अवसर और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और विष्णु जी का ध्यान करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com