विज्ञापन

Panchak 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले इस दिन से शुरू होंगे पंचक, जानिए इन 5 दिनों में क्या करें और क्या न करें

Panchak Kab se Kab Tak Hai: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा का गोचर घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में होता है तो पंचक लगता है. इसके अलावा कुंभ और मीन राशि में भी जब चंद्रमा गोचर होता है, तो भी पंचक लगता है.

Panchak 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले इस दिन से शुरू होंगे पंचक, जानिए इन 5 दिनों में क्या करें और क्या न करें
पंचक 2026
File Photo

March Panchak 2026 Kab Hai: हिन्दू धर्म में पंचक के पांच दिनों को बेहद अशुभ माना जाता है. इस दौरान हर तरह के मांगलिक और शुभ कार्य करने की मनाही होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब चंद्रमा का गोचर घनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा भाद्रपद, उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र में होता है तो पंचक लगता है. इसके अलावा  कुंभ और मीन राशि में भी जब चंद्रमा गोचर होता है, तो भी पंचक लगता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, कि मार्च के महीने में पंचक कब लगेगा, इस दौरान क्या करें और क्या न करें.

यह भी पढ़ें: Kalashtami 2026: आज कालाष्टमी पर जरूर करें ये उपाय, ज्योतिषाचार्य ने बताया नजर दोष से मिलेगा छुटकारा

मार्च में कब लगेगा पंचक? (March 2026 Panchank Dates)

पंचांग के अनुसार 16 मार्च को शाम 6 बजकर 14 मिनट से पंचक की शुरुआत होती है. वहीं, इसका समापन 20 मार्च को देर रात 2 बजकर 28 मिनट पर होगा. वहीं, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी 19 मार्च को हो रही है. ऐसे में पंचक चैत्र नवरात्रि से पहले 16 मार्च को शुरू होंगे. आपको बता दें, कि यह पंचक सोमवार को लग रहा है, इसलिए यह राज पंचक कहलाएगा. शास्त्रों के अनुसार राज पंचक शुभ होता है, लेकिन इस दौरान भी मांगलिक कार्यों की मनाही होती है.

Latest and Breaking News on NDTV

पंचक के दौरान क्या न करें? (Panchak Don'ts)

  • पंचक के दौरान घर की छत, चारपाई या पलंग नहीं बनवाने चाहिए.
  • पंचक के दौरान गृह प्रवेश, शादी, सगाई, मुंडन, नामकरण समेत कोई भी मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए.
  • पंचक के दौरान किसी भी तरह का लकड़ी का काम नहीं करना चाहिए.
  • पंचक में लकड़ी इकट्ठा करना भी बेहद अशुभ होता है.

पंचक के दौरान क्या करें? (Panchak Do's)

  • पंचक के दौरान गरीब और जरूरतमंदों लोगों में अपनी क्षमता अनुसार अन्न-धन का दान करना चाहिए.
  • पंचक के दौरान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान भक्त विधि विधान से हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं.
  • पंचक में तुलसी के पौधे की पूजा करना भी बेहद फलदायी होता है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com