October 2021 Festivals: अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी List

2021 Festivals: पितरों की विदाई के साथ ही फिर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, इन्दिरा एकादशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ समेत कई अन्य प्रमुख पर्व और त्योहार अक्टूबर माह में पड़ रहे हैं. पढ़ें अक्टूबर 2021 के आश्विन माह में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट.

October 2021 Festivals: अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी List

October 2021 Festivals: देखें अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत व त्योहार

खास बातें

  • जानें अक्टूबर माह में पड़ रहे हैं कौन से व्रत-त्योहार
  • अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं ये 15 प्रमुख व्रत-त्योहार
  • यहां देखें अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत व त्योहार
नई दिल्ली:

October 2021 Festival List: देश में त्योहारों के सीजन की शुरूआच हो चुकी है. गणेश उत्सव समाप्त होने के बाद से अभी पितृ पक्ष चल रहे हैं और इसके बाद नवरात्र और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार भी कतार में हैं. इन त्योहारों के साथ कई अन्य त्योहार भी आने वाले है. अक्टूबर माह हिंदी कैलेंडर का आश्विन मास होता है. हिंदी पंचांग के अनुसार, आश्विन मास का प्रारंभ 21 सितंबर 2021 से शुरू हुआ है, जो कि 20 अक्टूबर 2021 को समाप्त होगा. हिंदू धर्म के अनुसार, ये महीना पावन होता है. अक्टूबर का महीना आध्यात्मिक रूप से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस महीने कई महत्वपूर्ण पर्व और त्‍योहार मनाये जाते हैं. अक्टूबर के महीने में 15 बड़े व्रत और त्योहार पड़ रहे हैं. इन्हें भारत में पूरे हर्षो-उल्लास से मनाया जाता है.

pgr87s8g

October 2021 Festivals:  यहां देखें अक्टूबर माह के प्रमुख व्रत व त्योहार

अक्टूबर में मनाये जाते हैं कई बड़े त्योहार

पितरों की विदाई के साथ ही फिर से त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा. हिंदू पंचांग के अनुसार, इन्दिरा एकादशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या, नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ समेत कई अन्य प्रमुख पर्व और त्योहार अक्टूबर माह में पड़ रहे हैं. पढ़ें अक्टूबर 2021 के आश्विन माह में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख व्रत और त्योहार की पूरी लिस्ट. आइए जानते हैं इस महीने किस दिन कौन सा त्योहार पड़ेगा.

अक्टूबर महीने में आने वाले प्रमुख त्योहार (Major Festivals In October)

  • 02 अक्टूबर- इन्दिरा एकादशी, महालक्ष्मी व्रत.
  • 04 अक्टूबर- मासिक शिवरात्रि.
  • 06 अक्टूबर- प्रदोष व्रत, शनि त्रियोदशी, महालया, सर्वपितृ अमावस्या.
  • 07 अक्टूबर- महाराजा अग्रसेन जयंती, नवरात्रि शुरुआत (घट स्थापना).
  • 09 अक्टूबर- विनायक चतुर्थी.
  • 12 अक्टूबर- महा सप्तमी.
n77d49hg
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

October 2021 Festivals:  अक्टूबर महीने में पड़ रहे हैं ये 15 प्रमुख व्रत-त्योहार

  • 13 अक्टूबर- दुर्गा अष्टमी.
  • 14 अक्टूबर- महा नवमी.
  • 15 अक्टूबर- दशहरा, विजय दशमी.
  • 16 अक्टूबर- पापांकुशा एकादशी.
  • 17 अक्टूबर- प्रदोष व्रत.
  • 19 अक्टूबर- ईद-उल-मिलाद.
  • 20 अक्टूबर- महर्षि वाल्मीकि जयंती, आश्विन पूर्णिमा.
  • 24 अक्टूबर- करवा चौथ, संकष्टी चतुर्थी.