हॉलीवुड स्टार और कैलिफोर्निया के पूर्व गवर्नर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अपनी एक्शन फिल्मों के लिए दुनिया भर में खास पहचान रखते हैं. टर्मिनेटर, कमांडो और प्रीडेटर जैसी उनकी फिल्में एक्शन प्रेमियों की पसंदीदा फिल्मों की फेहरिस्त में शरीक रहती हैं. यही नहीं, अर्नोल्ड श्वार्जनेगर एक राजनीतिज्ञ भी रहे हैं, हालांकि अब वह राजनीति से दूर हैं. लेकिन वह समाज सेवा से जुड़े कई कार्यों को अंजाम देते रहते हैं. अर्नोल्ड ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वह क्रिसमस से पहले खास अंदाज में त्योहार को मनाते नजर आ रहे हैं. इस तरह उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने तीन फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की हैं. इन फोटो में उन्होंने बताया है कि 25 बेघर लोगों को उन्हें घर मुहैया कराए हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए हॉलीवुड के सुपरस्टार ने लिखा है, 'आज, मैंने क्रिसमस कुछ जल्दी ही मना लिया. जिन 25 घरों को मैंने बेघर बुजुर्गों के लिए दान किया था, वे यहां लॉस एंजेलिस में स्थापित किए गए थे. अपने नायकों के साथ कुछ समय बिताना और उनके नए घरों में उनका स्वागत करना शानदार रहा.' अर्नोल्ड ने इस काम में उनकी मदद करने वालों लोगों का आभार जताया है. उन्होंने लिखा है, 'हमने साबित कर दिया कि जब हम सब मिलकर काम करेंगे तो हम किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं.' इस तरह अर्नोल्ड की क्रिसमस के मौके पर इस नेक काम के लिए सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं