विज्ञापन

Cancer Tarot Card Rashifal: सस्ती विवादित प्रॉपर्टी खरीदने के लालच से बचें, ध्यान से पढ़ें कागज

Cancer Tarot Card Horoscope 06 October: Five of pentacles की ऊर्जा संपत्ति की खरीद फ़रोख्त में सावधानी से कार्य करने की आवश्यकता, किसी के बहकावे में आकर परिजनों से विवाद और किसी भी महत्वपूर्ण कागज पर हस्ताक्षर से पूर्व समझदारी और सूझबूझ से निर्णय लेने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, कर्क राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Cancer Tarot Card Rashifal: सस्ती विवादित प्रॉपर्टी खरीदने के लालच से बचें, ध्यान से पढ़ें कागज
Cancer Aaj Ka Rashifal 06 October 2026 | Kark Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Cancer Tarot Card Horoscope 06 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: पति-पत्नी के बीच किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वैचारिक मतभेद हो सकते है.इन मतभेदों का लाभ कुछ लोग अपने फायदे के लिए कर सकते है. संपत्ति की खरीद-फ़रोख्त के मामले में कागजों की जांच पड़ताल अच्छे से करें. किसी भी विवादित संपत्ति को सस्ते में खरीदने के लालच में ना आए. किसी भी तरह का लालच आगे चल परेशानी में डाल सकता है. किसी के बहकावे में आकर परिवार के किसी सदस्य के बारे में गलत बात ना करें.पहले बात की सच्चाई समझे और फिर कोई प्रतिक्रिया दे .गुस्से और आवेश में दी गई प्रतिक्रिया रिश्तों को खराब कर सकते हैं. 

व्यवसायिक/ Professional

नौकरी  या किसी कॉन्ट्रैक्ट को हस्ताक्षर करने से पहले सभी शर्तों को अच्छे से पढ़ और समझ लें. जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें. कार्य क्षेत्र में अपने कार्यों को व्यवस्थित करें किसी भी कार्य को अधूरा ना छोड़े. समय पर सभी कार्यों को पूरा करना उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकता है. अपनी योग्यता और काबिलियत का प्रदर्शन कर अपनी पहचान मजबूत करें.व्यर्थ की बातों में आकर किसी से विवाद हो सकता है. इस समय शांत रहना परेशानी को बढ़ाने से बचाएगा. कई कार्यो को एक साथ करने की जिम्मेदारी ना उठाएं. कार्यों को पूरा करने की प्राथमिकता निर्धारित करें. 

स्वास्थ्य/Health

किसी भारी वजन को उठते वक्त लापरवाही के चलते कंधे में जकड़न हो सकती है. इस समय फिजियोथेरेपिस्ट की मदद से समस्या दूर करने का प्रयास कर सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

पारिवारिक कार्यों में अनावश्यक खर्च हो सकता है. इन खर्चों को सीमित करें. 

रिश्ते/Relationship

बिना किसी बात के छोटे भाई बहनों से लड़ाई झगड़ा ना करें. किसी के बहकावे में ना आए.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, KARK RASHIFAL, Cancer Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com