विज्ञापन

उत्तराखंड का रहस्यमयी मंदिर, जहां दिन में 3 बार बदलता है मां का रूप, एक रात में बना था ये मंदिर

Mysterious Temple in Uttarakhand: स्याही देवी को आसपास के 52 गांवों की इष्ट देवी माना जाता है और उत्तराखंड के अनेक परिवार इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं. रमणीय पर्वतीय वातावरण के बीच मां का दर्शन आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम एहसास कराता है. अल्मोड़ा जनपद आगमन पर आप भी इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें.

उत्तराखंड का रहस्यमयी मंदिर, जहां दिन में 3 बार बदलता है मां का रूप, एक रात में बना था ये मंदिर
स्याही देवी को आसपास के 52 गांवों की इष्ट देवी माना जाता है
ndtv

उत्तराखंड की मनमोहक वादियों में देवी-देवताओं का वास मिलता है. ऐसा ही अल्मोड़ा जिले में शीतलाखेत के पास प्राचीन और प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां स्याही देवी मंदिर स्थित है. शांत वातावरण और पहाड़ों के बीच स्थित मंदिर एक दिन में तैयार किया गया था. स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, इस मंदिर में माता की मूर्ति दिन में तीन बार अपना रूप बदलती है.  इस मंदिर का निर्माण कत्यूरी शासनकाल में हुआ था और इसे अल्मोड़ा के राजाओं की कुलदेवी माना जाता है.

आदिशक्ति मां भगवती को समर्पित है मंदिर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मंदिर के लिए खास पोस्ट की. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मंदिर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जनपद अल्मोड़ा के शीतलाखेत क्षेत्र में स्थित मां स्याही देवी मंदिर, आदिशक्ति मां भगवती को समर्पित है. इस पावन मंदिर का निर्माण कत्यूरी शासनकाल में किया गया था. रमणीय पर्वतीय वातावरण के बीच मां का दर्शन आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुपम एहसास कराता है. अल्मोड़ा जनपद आगमन पर आप भी इस पावन मंदिर के दर्शन अवश्य करें.

अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं गांव के लोग

कहा जाता है कि मंदिर का निर्माण केवल एक रात में हुआ था. लोककथाओं के अनुसार, स्थानीय लोगों ने मंदिर के लिए ईंटें तैयार की थीं. तेज बारिश के बावजूद वे ईंटें अगली सुबह पकी हुई मिलीं. मंदिर को जोड़ने में चूने या सीमेंट की जगह बेल और गुड़ के मिश्रण का प्रयोग हुआ, जो आज भी लोगों को अचंभित करता है. स्याही देवी को आसपास के 52 गांवों की इष्ट देवी माना जाता है और उत्तराखंड के अनेक परिवार इन्हें अपनी कुलदेवी के रूप में पूजते हैं.

यह भी पढ़ें: Sawan Amavasya 2026: अमावस्या कब है? जानें तिथि और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

अल्मोड़ा के राजाओं की कुल देवी है स्याही देवी

यह भी कहा जाता है कि इस मंदिर के बनने से पहले, स्याही देवी की असली मूर्ति लगभग आधा किलोमीटर दूर एक दूसरी पहाड़ी पर स्थापित थी. स्याही देवी को अल्मोड़ा के राजाओं की कुल देवी माना जाता था. इसलिए, राजाओं ने इस जगह पर अपनी देवी के लिए एक नया और बड़ा मंदिर बनवाया.

सिर्फ एक रात में बना था मंदिर

जब मंदिर बन गया, तो रोज की पूजा-पाठ और मंदिर की देखभाल के लिए नेपाल से गुरु गोरखनाथ के वंशजों को यहां लाया गया. आज भी उसी वंश के लोग इस मंदिर की पूजा और व्यवस्था संभालते हैं. यह भी कहा जाता है कि कत्यूरी राजा बहुत अच्छे कारीगर और शिल्पकार थे, लेकिन वे अपना सारा निर्माण काम सिर्फ रात में ही करते थे. इसी वजह से कहा जाता है कि यह मंदिर भी सिर्फ एक ही रात में बना था.

यह भी पढ़ें: Sawan Shivratri: शाम में किस समय की जाएगी शिव पूजा, जानें निश्चित काल में शिव पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttarakhand, Almora, Tourism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com