Mokshada Ekadashi December 2021: कहते हैं कि मोक्षदा एकादशी का व्रत (Mokshada Ekadashi Vrat 2021) रखने से पितरों को भी बैकुंठ की प्राप्ति होती है. इस बार मोक्षदा एकादशी 14 दिसंबर यानि आज के दिन पड़ रही है. मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी के दिन विधि-विधान के साथ पूजा करने और व्रत आदि करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है. इसके साथ ही उस व्यक्ति को मृत्यु के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति होती है. मान्यता है कि मोक्षदा एकादशी (Ekadashi) के दिन व्रत (Mokshada Ekadashi Vrat) के समय कथा का पाठ जरूर करना चाहिए, इससे भक्त की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है, इसके साथ ही सभी पापों से छुटकारा मिलता है. शास्त्रों में इस एकादशी को मोक्ष प्रदान करने वाली एकादशी माना गया है. मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण ने इसी दिन अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान दिया था.

Mokshada Ekadashi 2021: भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए मोक्षदा एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप
मोक्षदा एकादशी की व्रत कथा (MOkshada Ekadashi Vrat Katha)
पौराणिक कथा के अनुसार, गोकुल में वैखानस नाम के राजा रहा करते थे. उन्होंने एक रात सपने में देखा कि उनके पिता मृत्यु के बाद नरक की यातनाएं झेल रहे हैं. पिता की सपने में ऐसी हालत देख उन्हें बेहद पीड़ा हुई, जिसके बाद अगली सुबह उन्होंने राज पुरोहित को बुलवाया व पिता की मुक्ति का मार्ग उनसे पूछा. इस पर राज पुरोहित ने बताया कि इस समस्या का एक ही निवारण है पर्वत नाम के महात्मा वही इसका हल निकाल सकते हैं, क्योंकि वो त्रिकालदर्शी हैं, जिसके बाद राजा पर्वत महात्मा के आश्रम पहुंचे व पिता की मुक्ति का मार्ग पूछा. राजा के पूछने पर महात्मा पर्वत ने बताया कि उनके पिता ने अपने पिछले जन्म में एक पाप किया था, जिस की वजह से वे नर्क की यातनाएं भोग रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

Mokshada Ekadashi 2021: इस दिन है मोक्षदा एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि
राजा ने इस पर महात्मा पर्वत से पाप से मुक्ति के बारें में जानना चाहा, तो महात्मा बताया कि मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी का विधि पूर्वक व्रत व पूजन करें. इस एकादशी का व्रत रखने से ही आपके पिता को मुक्ति मिल सकती है. महात्मा की बात सुनकर राजा ने मोक्षदा एकादशी का व्रत व पूजन किया. इस व्रत और पूजन के पुण्य प्रभाव से राजा के पिता को मुक्ति मिली व मुक्त आत्मा ने राजा को आशीर्वाद दिया.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
Asanas for Lungs, Breathing Problem | 5 योगासन जो फेफड़े बनाएंगे मजबूत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं