March Lucky Horoscope 2026: साल का दूसरा महीना फरवरी खत्म होने वाला है और कुछ ही दिनों में हम साल के तीसरे महीने मार्च में प्रवेश कर जाएंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च का महीना बहुत खास रहने वाला है. दरअसल, इस महीने में कई बड़े ग्रह अपनी चाल परिवर्तन करने वाले हैं, साथ ही इस महीने की शुरुआत में होली का पर्व भी मनाया जाएगा. ज्योतिष गणना के अनुसार महीने की शुरुआत में शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे और बुध-सूर्य कुंभ राशि में आएंगे. इसी के चलते मार्च 3 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इस महीने में इन लोगों के लिए तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और खूब धनलाभ भी हो सकता है. आइए जानते हैं इन 3 राशियों के बारे में...
यह भी पढ़ें: Budh Ke Upay: कुंडली में अगर बुध ग्रह कमजोर हो तो उसे बली बनाने के लिए करें ये 5 बड़े उपाय
1. वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना बेहद शुभ माना जा रहा है. अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको मनचाही जॉब का ऑफर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे जिसकी वजह से आपकी खूब तारीफ भी हो सकती है. इसके अलावा व्यापार करने वाले लोगों को खूब मुनाफा हो सकता है और निवेश के लिए भी यह समय अच्छा साबित हो सकता है. वैवाहिक जीवन की बात करें, तो शादी में आ रही रुकावटें दूर होंगी.

2. तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए साल 2026 का तीसरा महीना यानी मार्च काफी लाभकारी माना जा रहा है. इस समय आपके तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं और धनलाभ के भी योग बनेंगे. साथ ही अगर आपका कहीं बहुत समय से पैसा अटका हुआ है, तो आपको वापिस प्राप्त हो सकता है. इसके अलावा अगर आप किसी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, तो मार्च में आपको इससे छुटकारा मिल सकता है. साथ ही नौकरी बदलने के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा.

3. मीन राशि
मीन राशि के लोगों को मार्च में खूब सफलता प्राप्त हो सकती है. इसके अलावा नई नौकरी और प्रमोशन मिलने के भी योग बन रहे हैं. इस समय आप किसी संपत्ति या वाहन के मालिक भी बन सकते हैं. साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आप कार्यक्षेत्र में भी अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे. वहीं, जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनके विवाह के योग भी बन सकते हैं.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं