विज्ञापन

Budh Ke Upay: कुंडली में अगर बुध ग्रह कमजोर हो तो उसे बली बनाने के लिए करें ये 5 बड़े उपाय

Astro remedies for mercury: ज्योतिष में जिस बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है, वह सिर्फ आपकी बुद्धि को ही नहीं बल्कि आपके करियर और कारोबार को भी आगे बढ़ाने में मदद करता है. अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर होकर आपके कष्टों का कारण बन रहा है तो आप इस लेख में बताए गये सरल-सनातनी ज्योतिष उपायों को आजमा सकते हैं. 

Budh Ke Upay: कुंडली में अगर बुध ग्रह कमजोर हो तो उसे बली बनाने के लिए करें ये 5 बड़े उपाय
Remedies for Mercury : कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत बनाने के ज्योतिष उपाय
NDTV

Budh Ko Majboot Karne Ke Upay: ज्योतिष में चंद्रपुत्र कहलाने वाले बुध ग्रह को नवग्रहों का राजकुमार माना गया है जो हमेशा गतिशील रहता है. यह वाणी, बुद्धि, करियर, कारोबार, वाकपटुता, त्वचा आदि का कारक है. ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का किसी भी जातक पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होता है, वह बुद्धिमान और हाजिर जवाब होते हैं. ऐसे लोग बड़ी से बड़ी परेशानियों का हल चुटकियों में निकालने का माद्दा रखते हैं लेकिन जब यह कमजोर होकर अशुभ फल देता है तो व्यक्ति को करियर-कारोबार में तमाम तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. आइए कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत बनाने वाले ज्योतिष उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

1. बुधवार को रखें व्रत 

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी देवता या ग्रह की कृपा पाने के लिए व्रत एवं उपवास उत्तम माध्यम है. ऐसे में यदि आपकी कुंडली में बुध ग्रह कमजोर होकर कष्टों का कारण बन रहा है तो आप उसे दूर करने और बुध की कृपा पाने के लिए बुधवार का व्रत रखे. इस व्रत को आप किसी भी मास के शुक्लपक्ष के बुधवार से प्रारंभ करें और कम से कम 7 बुधवार जरूर करें. 

2. हरे रंग की चीजों का करें प्रयोग

ज्योतिष के अनुसार हरे रंग का संबंध नवग्रहों के राजकुमार से जुड़ा हुआ है. ऐसे में किसी भी व्यक्ति को बुध को अनुकूल बनाने के लिए हरे रंग का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए. यदि आप हरे रंग के कपड़े प्रतिदिन न पहन सकें तो इस रंग का रुमाल अपने पास हमेशा रखें. हरे रंग के आसन पर बैठकर पूजा करें. 

3. बुध ग्रह से जुड़ी चीजों का करें दान 

ज्योतिष के अनुसार यदि किसी की कुंडली में कोई ग्रह कमजोर होकर अशुभ फल प्रदान कर रहा है तो उससे जुड़े दोष को दूर करने और उसकी शुभता को पाने के लिए उस ग्रह से जुड़ी चीजों का दान करना चाहिए. ज्योतिष के अनुसार बुधवार के दिन यदि हरे रंग के वस्त्र,घी, हरे फल, तुलसी का पौधा, कांसा आदि का दान किया जाए तो व्यक्ति को बुध के शुभ फल प्राप्त होते हैं. 

4. बुधवार को पूजा में जपें ये मंत्र 

हिंदू मान्यता के अनुसार किसी भी देवी-देवता या फिर ग्रह से संबंधित मंत्र को विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक जप किया जाए तो उसकी कृपा अवश्य प्राप्त होती है. ऐसे में बुध ग्रह की कृपा पाने के लिए आज बुध ग्रह के मंत्र ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: सः बुधाय नमः' का अधिक से अधिक जप करें.

5. गाय को हरा चारा खिलाएं

ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर हो उसे बुधवार के दिन विशेष रूप से तुलसी जी की सेवा करनी चाहिए और गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए. मान्यता है कि इस उपाय को करने से बुध प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं. 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com