विज्ञापन

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड, नए ट्रैक पर बैटरी कार सेवा बंद, लेकिन यात्रा जारी

Vaishno Devi Landslide : भारी बारिश के चलते वैष्णो देवी के नए यात्रा मार्ग पर हिमकोटी के पास लैंडस्लाइड हो गई. इस दौरान बैटरी कार सेवा कुछ समय के रोक दी गई है. हालांकि पुराने मार्ग से श्रद्धालुओं की यात्रा और दर्शन सामान्य रूप से जारी हैं.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें पुराने मार्ग से भवन तक पहुंचाया जा रहा है.

Vaishno Devi Landslide : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में बुधवार शाम हुई भारी बारिश के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा के नए मार्ग पर हिमकोटी के नजदीक लैंडस्लाइड हो गई. इसके चलते रास्ते पर मलबा जमा हो गया. इसलिए एहतियात बरतते हुए नए ट्रैक पर बैटरी कार सेवा को कुछ समय के लिए रोक दिया गया है. हालांकि प्रशासन ने साफ किया है कि इस घटना का श्रद्धालुओं की यात्रा पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है और दर्शन के लिए आवाजाही पुराने मार्ग से जारी है.

पुराने मार्ग से सुरक्षित यात्रा जारी 

श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, लैंडस्लाइड केवल नए ट्रैक के कुछ हिस्से तक ही सीमित है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्हें पुराने मार्ग से भवन तक पहुंचाया जा रहा है. दर्शन के बाद वापसी भी इसी रास्ते से कराई जा रही है. प्रशासन का कहना है कि पुराने ट्रैक पर यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु रूप से चल रही है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

मलबा हटाने में जुटी श्राइन बोर्ड की टीम

घटना की जानकारी मिलते ही श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की बचाव एवं रखरखाव टीम मौके पर पहुंच गई. आधुनिक मशीनों और कर्मचारियों की मदद से मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है. अधिकारियों का कहना है कि रास्ते को जल्द से जल्द साफ कर नए ट्रैक को दोबारा शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं. इसके साथ ही क्षेत्र की लगातार निगरानी भी की जा रही है ताकि मौसम की स्थिति के अनुसार जरूरी कदम उठाए जा सकें.

श्रद्धालुओं से सतर्कता बरतने की अपील

श्राइन बोर्ड और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और केवल अधिकृत मार्गों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है और यात्रा को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं. फिलहाल देशभर से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी बाधा के पुराने मार्ग से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर रहे हैं, जबकि नए ट्रैक को जल्द बहाल करने के लिए राहत एवं सफाई कार्य लगातार जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith, Vaishno Devi Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com